Rajasthan Budget 2023: एक अप्रैल से LPG मिलेगा 500 रुपये में ? मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खोलेंगे अपना पिटारा

Rajasthan Budget 2023: राजस्थान का बजट 8 फरवरी यानी बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पेश करेंगे जिसपर सबकी नजर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि इस बार बजट युवाओं और महिलाओं पर फोकस होगा.
Rajasthan Budget 2023: राजस्थान का बजट 8 फरवरी यानी बुधवार को पेश किया जाएगा. इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जानकारी देते हुए कह चुके हैं कि 8 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा, इस बार बजट युवाओं, छात्र और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए पेश किया जाएगा. माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से 2023 में पेश किया जाने वाला बजट खास होने वाला है जो एक चुनावी बजट भी होगा.
बजट 2023 को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. खबरों की मानें तो आने वाला बजट युवाओं और महिलाओं पर फोकस होगा. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शासन सचिवालय में युवा, खिलाड़ी, महिला, प्रोफेशनल्स एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ बजट को लेकर बातचीत भी की है.
यही नहीं महिलाओं का भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खास ख्याल इस बार बजट में रखने वाले हैं. इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जो किसी भी कीमत पर सत्ता में दोबारा वापस आना चाहती है. अलवर में दिसंबर के महीने में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को राहत देने वाली बात कही थी. उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस बार बजट प्रस्तुत करूंगा और उसमें घोषणा करूंगा जो लोग BPL से जुड़े हैं, उन्हें एक अप्रैल के बाद से साल में 12 घरेलू सिलेंडर जिसकी कीमत 1,040 है वह हम 500 रुपये में देंगे. महंगाई में जो कुछ हम कर सकते हैं वह करेंगे.
The issue of price rise is serious. We will give 12 gas cylinders in a year at Rs 500 each to BPL families after April 1 next year. No one should remain deprived of benefits of government welfare schemes: Rajasthan CM Ashok Gehlot at Alwar pic.twitter.com/unrGvFwJfp
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 19, 2022
यहां चर्चा कर दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आठ फरवरी को राज्य का सालाना बजट पेश करेंगे. राज्य विधानसभा का बजट सत्र 23 जनवरी से शुरू हो चुका है. वित्त विभाग भी गहलोत के अधीन है इसलिए लोगों की उम्मीद इस बार ज्यादा है. कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पिछले साल कृषि के लिए एक अलग बजट पेश किया गया था और इस बार का बजट युवाओं व छात्रों पर केंद्रित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










