ePaper

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम बढ़ा

Updated at : 24 Jun 2022 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम बढ़ा

देश की बड़ी आबादी को बीमा पॉलिसी के दायरे में लाने के लिए लाॅन्च की गई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम महंगा हो गया है.

विज्ञापन

PM Bima Yojna News: देश की बड़ी आबादी को बीमा पॉलिसी के दायरे में लाने के लिए लाॅन्च की गई प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का प्रीमियम महंगा हो गया है. 1 जून से ये दोनों सरकारी बीमा योजनाएं महंगी हो चुकी हैं. केंद्र सरकार ने दोनों के प्रीमियम (Premium) में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. यह फैसला सरकारी बीमा योजना को आर्थिक रूप से व्यावहारिक बनाये रखने के लिए किया गया है. PMJJBY का प्रीमियम सालाना 330 रुपये से बढ़ाकर अब 436 रुपये कर दिया गया है. संशोधित प्रीमियम को 1.25 रुपये प्रति दिन के हिसाब तय किया गया है. वहीं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का प्रीमियम बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है. जो अब तक केवल 12 रुपये सालाना था. वहीं, पीएम सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के लिए सालाना प्रीमियम 12 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola