ePaper

Post Office: छोटी बजत योजनाओं में ज्यादा मुनाफा, इन स्कीमों पर बढ़ा ब्याज दर, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

Updated at : 05 Jan 2023 4:31 PM (IST)
विज्ञापन
Post Office: छोटी बजत योजनाओं में ज्यादा मुनाफा, इन स्कीमों पर बढ़ा ब्याज दर, जानें कितना मिलेगा रिटर्न

Post Office Small Saving Scheme: एक साल के टाइम डिपॉजिट पर 5.5 की ब्याज दर के बदले 6.6 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं, दो साल के टाइम डिपॉजिट पर 5.7 की जगह 6.8 फीसदी, वहीं तीन साल के टाइम डिपॉजिट पर 5.8 के बदले 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है. जबकि कुछ योजनाओं के ब्याज दर को स्थिर रखा गया है.

विज्ञापन

Post Office Small Saving Scheme: अपनी गाढ़ी कमाई का कुछ हिस्सा बचाकर अगर आप उसे बचत योजनाओं में लगाने को इच्छुक है तो आप डाकघर की छोटी योजनाओं पर भी निवेश कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात की नये साल के मौके वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही यानी जनवरी से लेकर मार्च तक के लिए इन बचत योजनाओं पर 20 से 110 बेसिस प्वाइंट ब्याज दरें बढ़ा दी हैं. यानी आपकी जमा पर आपको ब्याज अब पहले से ज्यादा मिलेगा.

मिलेगा अच्छा रिटर्न: इन योजनाओं में निवेश करने वालों को समय के साथ अच्छा रिटर्न मिलेगा. क्योंकि पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम में निवेश करने वालों के लिए वित्त मंत्रालय ने ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है. एक साल के टाइम डिपॉजिट पर 5.5 की ब्याज दर के बदले 6.6 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं, दो साल के टाइम डिपॉजिट पर 5.7 की जगह 6.8 फीसदी, वहीं तीन साल के टाइम डिपॉजिट पर 5.8 के बदले 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है. जबकि, 5 साल के टाइम डिपॉजिट पर 6.7 के बदले 7.0 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है.

undefined

इन योजनाओं में नहीं बढ़ा ब्याज दर: वहीं, कुछ योजनाओं पर जैसे पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना पर दिए जाने वाले ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. 2022-23 की चौथी तिमाही यानी जनवरी से लेकर मार्च तक के बीच में इन योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज दर को पूर्ववत रखा गया है. अभी सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. पब्लिक प्रोविडेंड फंड (पीपीएफ) स्कीम पर 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है.

Also Read: दिल्ली-NCR में मिली निर्माण और तोड़फोड़ की इजाजत, स्टेज 3 की रोक हटी, कम हुआ वायु प्रदूषण

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम: वित्त मंत्रालय वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही यानी जनवरी से लेकर मार्च तक के लिए वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में मिलने वाले ब्याज दर को बढ़ाकर 8 फीसदी कर दिया गया है. पहले यह 7.6 फीसदी थी. इस योजना के तहत निवेश कम से कम 1000 रुपये से शुरू किया जा सकता है. इसकी अधिकतम निवेश की सीमा 15 लाख रुपये है. सबसे बड़ी बात की इस स्कीम में निवेश करने पर सीनियर सिटीजन को इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट मिलती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola