PM Kisan Yojana: जल्द करा लें यह काम! वर्ना अटक सकता है पैसा, जानें कब खाते में आने वाली है योजना की रकम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Jul 2023 9:57 PM

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसानों के खाते में 13 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं. इसी साल फरवरी महीने में सरकार ने किसानों के बैंक अकाउंट में किसानों के खाते में पैसे डाले थे. अब किसानों को 14 वीं किस्त का इंतजार है.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की रकम का इंतजार कर रहे किसानों के इंतजार की घड़ियां जल्द खत्म हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसी महीने लाभुकों के खाते में सम्मान निधि के 14वें किस्त की रकम आ सकती है. गौरतलब है कि पीएम किसान योजना के तहत साल में तीन बार किसानों के खातों में केन्द्र सरकार 2000 रुपये डालती है. साल में तीन किस्तों में सरकार कुल 6 हजार रुपये की रकम किसानों को देती है. देश के करोड़ों किसानों को इस योजना का लाभ केंद्र सरकार की ओर से दिया जा रहा है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर किसान अपने जीवन स्तर में कुछ सुधार किया जा सके.

किसानों को चौथी किस्त का इंतजार
गौरतलब है कि किसानों के खाते में 13 किस्तों में पैसे भेजे जा चुके हैं. इसी साल फरवरी महीने में सरकार ने किसानों के बैंक अकाउंट में किसानों के खाते में पैसे डाले थे. अब किसानों को 14 वीं किस्त का इंतजार है. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि जून के अंतिम में किसानों के खाते में योजना की रकम आ जाएगी. अब किसानों को उम्मीद है कि इस महीने यानी जुलाई में उनके खाते में पैसे ट्रांसफर किये जा सकते हैं.

ई-केवाईसी है बेहद जरूरी
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभुक किसान है और किसी कारण आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है तो इस प्रक्रिया को जल्द पूरा करा लें. क्योंकि ई-केवाईसी नहीं होने पर आपके खाते में योजना की रकम नहीं आएगी. इसके लिए आप पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा किसी नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी आप ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

क्या है ई-केवाईसी की प्रक्रिया

-ई-केवाईसी करने के लिए अपने कंप्यूटर सबसे पहले www.pmkisan.gov.in क्लिक करें.
-होम पेज ओपन हो जाएगा इसके बाद आप E-KYC के ऑप्शन पर क्लिक करें.
-आधार नंबर और कैप्चा दर्ज कर दें.
-मोबाइल नंबर डाल दें, जो ओटीपी आएगा उसे फिल कर दें.
-ओटीपी दर्ज करने के बाद आपके e-KYC की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola