PM Kisan Updates: जानें कब आएगी 13वीं किस्त ? जल्दी कर लें ये काम नहीं तो अटक सकता है पैसा

Moradabad: Workers carry wheat grain after harvesting, in Moradabad, Thursday, April 7, 2022. (PTI Photo)(PTI04_07_2022_000129B)
PM Kisan Yojana: यदि आपको पीएम किसान योजना का लाभ मिलता है तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त जनवरी में ही आ सकती है. हालांकि उससे पहले कुछ जरूरी काम जरूर कर लें, वरना आपके खाते में पैसा नहीं आएगा.
PM Kisan 13th Installment: यदि आप पीएम किसान योजना के लाभुक हैं तो आगे की खबर आपके काम की है. जी हां… केंद्र की मोदी सरकार देशभर के किसानों के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है जिनमें से एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana). नये साल की शुरुआत के बाद किसानों को अपनी अगली किस्त यानी 13वीं किस्त का इंतजार हैं. ऐसी उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि इस महीने यानी जानवरी में पीएम किसान की किस्त किसानों के खाते में आ जाएगी.
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो जनवरी के दूसरे हफ्ते में किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसे केंद्र की मोदी सरकार डाल सकती है. हालांकि सरकार ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. यहां चर्चा कर दें कि किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की किस्त पिछले साल 1 जनवरी को डाली गयी थी. यही वजह है कि कयास लगाये जा रहे है, कि सरकार जल्द ही 13वीं किस्त जारी कर देगी.
13वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के पैसे अटक सकते हैं. दरअसल बिना केवाईसी के पैसे किसानों के खाते में नहीं आएंगे. इसके लिए किसान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में ऑनलाइन ही ईकेवाइसी कराने में सक्षम हैं. यही नहीं किसान आधार कार्ड और बैंक की डिटेल ध्यान से भरें. नाम, पता लिखने में छोटी मोटी गलती भी करने से बचें.
Also Read: PM Kisan Yojana: थोड़ा इंतजार और! किसानों के खाते में आयेगी 13वीं किस्त, इन लोगों का अटक सकता है पैसा
-अप्रैल-जुलाई की किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीच किसानों के खाते में आ जाती है.
-अगस्त-नवंबर की किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर के बीच किसानों के खाते में आ जाती है.
-दिसंबर-मार्च की किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच किसानों के खाते में आ जाती है.
-पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 है.
-पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 है.
-पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011—23381092, 23382401 है.
-पीएम किसान की नई हेल्पलाइन 011-24300606 है.
-पीएम किसान की एक और हेल्पलाइन 0120-6025109 है.
-ई-मेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर मेल करके आप अपनी समस्या बता सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










