ePaper

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : चार हजार रुपये का फायदा चाहिए तो 31 मार्च से पहले करें रजिस्ट्रेशन

Updated at : 11 Mar 2021 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : चार हजार रुपये का फायदा चाहिए तो 31 मार्च से पहले करें रजिस्ट्रेशन

PM Kisan Samman Nidhi installment : मोदी सरकार इस स्कीम के तहत किसानों को छह हजार रुपये सालाना देती है. छह हजार की रकम को तीन किस्तों में किसानों को दिया जाता है. इस योजना के तहत अबतक सात बार किसानों को दो-दो हजार रुपये दिया जा चुका है.

विज्ञापन
  • 31 मार्च से पहले करें और पायें चार हजार रुपये

  • लाभ पाने वाले किसानों की उम्र 11.69 करोड़

  • अप्रैल -मई में जारी होगी आठवीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि योजना मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके जरिये किसानों को सीधे तौर पर मदद की जाती है. इस स्कीम के तहत किसानों को सीधे मदद पहुंचाई जाती है.

मोदी सरकार इस स्कीम के तहत किसानों को छह हजार रुपये सालाना देती है. छह हजार की रकम को तीन किस्तों में किसानों को दिया जाता है. इस योजना के तहत अबतक सात बार किसानों को दो-दो हजार रुपये दिया जा चुका है. जल्दी ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आठवीं किस्त सौंपी जायेगी. इस लाभ से लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या अब 11.69 करोड़ हो गई है.

अगर आप भी इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं तो देर ना करें, आप 31 मार्च तक अपना रजिस्ट्रेशन इस स्कीम के तहत करा लें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके खाते में आठवीं किस्त के साथ दो हजार रुपये और आयेगा. यानी अगर आप 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं तो आपके खाते में चार हजार रुपये आ जायेंगे. नियम के अनुसार दरअसल जब भी कोई किसान रजिस्ट्रेशन कराता है तो सरकार उसको दो किस्तों की रकम एक साथ मुहैया कराती है. तो अगर आप इसका फायदा उठाते हैं, तो देर ना करें तुरंत रजिस्ट्रेशन करें.

Also Read: VIVO IPL 2021 schedule : नौ अप्रैल को मुंबई और आरसीबी के मैच से होगा आगाज, देखें पूरा कार्यक्रम
ऑनलाइन करें रजिस्ट्रेशन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए आप घर बैठे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन. इसके लिए आपको जिन दस्तावेज की जरूरत होगी वे हैं – खेत का दाखिल-खारिज सर्टिफिकेट और आधार कार्ड. इसके अलावा मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर की जरूरत होगी. सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा. उसके बाद वेबसाइट के Farmers Corner पर जाकर New Farmer Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा. उसके बाद अपना आधार नंबर डाले फिर कैप्चा कोड डालकर अपने राज्य को चुनें और अपना डिटेल भरें. बस इतना करते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा. पीएम किसान सम्मान निधि योजना तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola