ePaper

PM kisan Yojana: इस दिन खाते में ट्रांसफर होगा 2000 रुपया, अगर नहीं किया ये काम तो अटक सकता है पैसा

Updated at : 09 Jul 2022 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
PM kisan Yojana: इस दिन खाते में ट्रांसफर होगा 2000 रुपया, अगर नहीं किया ये काम तो अटक सकता है पैसा

PM kisan Yojana 12th Installment: अगर आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं, और आप चाहते है कि बिना किसा परेशानी के योजना की 12वीं किस्त आपके खाते में आ जाएतो आपको जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवा लें. आप 31 जुलाई 2022 से पहले अपना e-KYC कंप्लीट करा लें.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जल्द ही किसानों को इंतजार खत्म होने वाला है. एक बार फिर उनके खाते में सम्मान निधि की रकम आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट और सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केन्द्र सरकार अगस्त और सितंबर महीने के बीच किसानों के खातों में पैसा डाल सकती है. बता दें, सरकार तीन किस्तों में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. किसानों के खातों में सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) की 11वीं किस्त के पैसे आ चुके हैं. लेकिन इस बार पैसे तभी खाते में आएंगे जब आपका केवाईसी अपडेट होगा.

अगली किस्त के लिए ई-केवाईसी अपडेट जरूरी: जी हां, किसान सम्मान निधि के लाभुकों में अगर आपका भी नाम है तो सरकार (Central Government) से राशि पाने के लिए आपको यह जरूरी काम करना पडेगा. आपको अपना ई-केवाईसी (eKYC) को अपडेट करना पड़ेगा. योजना के पैसे आपके खाते में आए इसके लिए आपको 31 जुलाई 2022 से पहले ई-केवाईसी (eKYC) करानी होगी. अगर आपने समय रहते इसे नहीं किया तो आपका पैसा अटक भी सकता है. ई-केवाईसी (eKYC) अपडेशन की पूरी जानकारी पीएम किसान पोर्टल (pm kisan.gov.in) पर दी गई है.

ऐसे चेक करें योजना के लाभार्थियों की लिस्ट: पीएम किसान योजना (Kisan Yojana) के लाभार्थियों की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं अब इसे चेक करना बेहद आसान है. योजना के लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ लॉग इन करें. यहां Farmers Corner का ऑप्शन दिखेगा. इसके बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक कर दें. फिर एक नया पेज खुल जाएगा. नए पेज पर अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की पूरी जानकारी दर्ज कर दें. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें. यहां आपको सभी लाभार्थी किसानों की लिस्ट मिलेगी. जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.

खाते में कब आएगी रकम: गौरतलब है कि किसानों को केन्द्र सरकार की ओर से एक साल में तीन बार सम्मान निधि (Kisan Yojana) मिलती है. केन्द्र सरकार किसानों को पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई के बीत जारी करती है. वहीं, किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच डालती है. इसी तरह तीसरी किस्त सरकार 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी करती है.

Also Read: Elon Musk ने Twitter के साथ अपने डील को किया कैंसिल, कंपनी जल्द करेगी एलॉन मस्क पर मुकदमा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola