PM Kisan 14th Installment Date: जानें कब आएगी किसानों के खाते में 14वीं किस्त ? आया ये अपडेट

PM Kisan 14th Installment Date: केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त किसानों को देने के लिए गंभीर नजर आ रही है. जानें क्या आया तारीख को लेकर नया अपडेट...
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13 वीं किस्त किसानों को मिल चुकी है. अब किसानों को अगली किस्त यानी 14वीं किस्त का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, केंद्र सरकार 14 वीं किस्त को लेकर गंभीर है और जुलाई तक किसानों के खाते में किस्त आने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी अगली किस्त को लेकर नहीं दी गयी है. किसानों को सरकार की घोषणा का इंतजार है. आपको बता दें कि केंद्र सरकार की किस्त से आर्थिक तौर पर किसानों को मदद मिल जाती है.
केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की 14 वीं किस्त किसानों को देने के लिए गंभीर नजर आ रही है. इस बीच केंद्र सरकार ने किसानों से अपील की है कि अभी ई-केवाईसी के लिए समय है. सभी किसान जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने का काम कर लें. आपको बता दें कि ई-केवाईसी कराते समय बैंक अकाउंट डिटेल, आधार कार्ड डिटेल, भू लेख वेरिफिकेशन होना जरूरी होता है. जो किसान ऐसा नहीं कर पाते हैं. उन्हें पीएम किसान योजना की किस्त नहीं मिल सकेगी.
इस तरह आप भी करें आवेदन
1. पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in को अपने कंप्यूटर पर ओपन कर लें.
2. रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर लें.
3. इसके बाद आधार नंबर भरने का ऑप्शन आएगा. आधार नंबर भरने के बाद कैप्चा भरें और अन्य डिटेल करने के बाद यस पर क्लिक कर दें.
4. यदि किसान पीएम किसान की सूची में अपनी स्टेटस चेक करना चाहते हैं. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
5. होम पेज पर Farmers Corner दिखाई देगा. इसपर क्लिक कर दें. इसके बाद लाभार्थी अपने स्टेटस पर क्लिक कर डिटेल जान लें.
आपको बता दें कि पीएम-किसान के तहत सरकार द्वारा गरीब किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है. योजना के तहत 2,000 रुपये तीन अलग- अलग किस्तों में किसानों के खातों में केंद्र की मोदी सरकार डालती है ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में थोड़ी सुधार आए. इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी, जब पहली किस्त का भुगतान किया गया था. PM-KISAN के पैसे सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




