PM Kisan Yojana: खाते में किसी भी समय आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त, फटाफट चेक कर लें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: खाते में किसी भी समय आ सकती है पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त, फटाफट चेक कर लें लिस्ट

PM Kisan Yojana

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में लगातार आ रही फर्जीवाड़े की शिकायतों पर अमल करते हए सरकार योजना के आवेदकों और लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है. यही वजह है कि लाभुकों के खाते में योजना की अगली किस्त आने में देरी हो रही है.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana 12th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि के लाभुकों को जहां एक ओर 12वीं किस्त का इंतजार है, वहीं दूसरी तरफ किस्त में लगातार हो रही देर ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. अगर आप भी इसी वजह से हलकान हुए जा रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है.

दस्तावेजों का सत्यापन

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में लगातार आ रही फर्जीवाड़े की शिकायतों पर अमल करते हए सरकार योजना के आवेदकों और लाभार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है. यही वजह है कि लाभुकों के खाते में योजना की अगली किस्त आने में देरी हो रही है.

Also Read: PM किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्‍त इस दिन आ सकती है, अगर नहीं किया यह काम, तो अटक सकते हैं पैसे
पीएम किसान लाभार्थी सूची देख लें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो त्योहारी सीजन से ठीक पहले पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में भेजा जा सकता है. अगर आप इस योजना के लाभुक हैं, तो अपना नाम पीएम किसान लाभार्थी स्टेटस लिस्ट में जरूर चेक कर लें, क्योंकि इस बार डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के दौरान कई नाम काटे गए हैं.

पीएम किसान योजना के तहत एक साल में मिलती है तीन किस्त

देशभर में किसानों के लिए पीएम किसान योजना बड़ी मददगार साबित हो रही है. इस योजना के तहत सरकार लाभुक किसानों के खाते में सालभर में तीन किस्त के जरिये 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. सरकार जल्द ही 12वीं किस्त के पैसे जारी करनेवाली है.

अब तक eKYC नहीं कराया, तो जल्दी करें

पीएम किसान योजना के लिए जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर बताया गया है कि किसान अब OTP बेस्‍ड eKYC करा सकते हैं. ई-केवाईसी कराने की अंत‍िम त‍ारीख 31 अगस्त 2022 निर्धारित थी, लेक‍िन अब इसके ल‍िए तारीख की बाध्‍यता खत्‍म कर दी गई है. अब किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र जाकर बायोमीट्रिक आधारित ई-केवाईसी कराने के बाद अगली किस्त पा सकते हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola