PM किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त इस दिन आ सकती है, अगर नहीं किया यह काम, तो अटक सकते हैं पैसे

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी करने से पहले सरकार ने सख्ती दिखायी है और इसकी वजह से लाखों फर्जी लाभार्थियों के नाम सरकारी सूची से कट चुके हैं.
PM Kisan Samman Nidhi Latest Update: देशभर में त्योहारों का मौसम नजदीक आ रहा है. इसी हफ्ते नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी. इस मौके पर किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 12वीं किस्त (12th Installment) का इंतजार है. 12 करोड़ से अधिक किसान 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. पिछले साल राशि 9 अगस्त को ही जारी कर दी गई थी, लेकिन इस बार ऐसा लगता है कि सरकार देर लगा रही है.
पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 12वीं किस्त (12th Installment) जारी करने से पहले सरकार ने सख्ती दिखायी है और इसकी वजह से लाखों फर्जी लाभार्थियों के नाम सरकारी सूची से कट चुके हैं. खबरों की मानें, तो केंद्र की मोदी सरकार नवरात्रि में किसानों के खातों में 12वीं किस्त डाल सकती है. इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं उन बातों के बारे में, जिनकी वजह से किसानों के खाते में आनेवाले पैसे अटक सकते हैं.
पीएम किसान योजना से जुड़े हुए लाभार्थियों ने अगर ई-केवाईसी नहीं करायी हो, तो उनकी 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं. आपको बता दें कि ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी. हालांकि आप यह जरूरी काम अगर नहीं करा पाये हैं, तो अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर ओटीपी बेस्ड केवाईसी जाकर जरूर करा लें.
पीएम किसान योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है, जो इस योजना के लिए पात्र हैं. लेकिन ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आयी हैं कि कई किसान अपात्र होते हुए भी गलत तरीके से इस योजना का लाभ ले जा रहे हैं. ऐसे जिन किसानों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं, तो उनके किस्त के पैसे अटकने की संभावना है. यही नहीं, सरकार ऐसे किसानों के नाम पर रिकवरी नोटिस भी जारी कर रही है.
अगर किसी किसान ने अपना आवेदन फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी है, तो इस स्थिति में भी उसके खाते में पैसे नहीं आ सकते हैं. अगर मान लीजिए कि आवेदक ने आपने अपना नाम अंग्रेजी की जगह पर हिंदी में लिख दिया है या फिर फॉर्म में अपने जेंडर यानी लिंग का जिक्र करना भूल गया है, तो ऐसी स्थिति में भी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त के पैसे अटक सकते हैं. इसके अलावा और भी कई छोटी-बड़ी गलतियां इसके तहत आती हैं.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के खाते में अब तक 11 किस्त के पैसे सरकार की ओर से भेजे जा चुके हैं. ऐसे में अब किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सितंबर महीने में किसी भी दिन 12वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में पहुंच सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










