ePaper

PM Kisan Updates: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर ये है ताजा अपडेट, पीएम मोदी ने किया ट्वीट

Updated at : 11 Apr 2022 6:52 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Updates: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को लेकर ये है ताजा अपडेट, पीएम मोदी ने किया ट्वीट

Moradabad: Workers carry wheat grain after harvesting, in Moradabad, Thursday, April 7, 2022. (PTI Photo)(PTI04_07_2022_000129B)

pm kisan 11th installment date 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट के साथ कुछ आंकड़े भी साझा करने का काम किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11.3 करोड़ किसानों के खाते में 1.82 लाख करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किये गये हैं. यहां जानें ई-केवाईसी (E-KYC) का तरीका

विज्ञापन

PM Kisan Latest Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों पर खास ध्‍यान है. उन्होंने रविवार को कहा कि देश का किसान जितना सशक्त होगा, नया भारत उतना ही समृद्ध नजर आएगा. पीएम मोदी ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि” और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को ताकत दे रही हैं. प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है. ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा. मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत देने का काम कर रही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट के साथ कुछ आंकड़े भी साझा करने का काम किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11.3 करोड़ किसानों के खाते में 1.82 लाख करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किये गये हैं. इस बीच आपको बता दें ई-केवाईसी (E-KYC) की प्रक्रिया अब 22 मई, 2022 तक किसान पूरी कर सकते हैं. आपको बता दें कि इससे पहले अंतिम तिथि 31 मार्च, 2022 थी.


ई-केवाईसी (E-KYC) जल्‍दी कराएं किसान

पीएम किसान योजना की 11 किस्त का इंतजार कर रहे लोगों को ध्‍यान देने की जरूरत है. यदि वे इस योजना का लाभ लगातार पाना चाहते हैं तो पहले आपको कुछ जरूरी काम जितनी जल्दी हो सके निपटा लेना चाहिए. सबसे अहम है ई-केवाईसी (E-KYC) प्रक्रिया जो यदि आपने नहीं करवाया तो जल्‍दी करवा लें. ई-केवाईसी (E-KYC) प्रक्रिया को लेकर अच्‍छी बात ये है कि किसानों को राहत देते हुए ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि को सरकार ने बढ़ाने का काम किया है. यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 12.53 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं. यदि आपने ई-केवाईसी (E-KYC) नहीं करवाया तो आपकी अगली किस्त लटक सकती है. आइए आपको आज हम इसकी प्रक्रयिा बताते हैं.

ई-केवाईसी का आसान तरीका जानें

-सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन के ब्राउजर जैसे क्रोम के आइकान पर टैप करें और वहां pmkisan.gov.in टाइप करने का काम करें.

-अब आपको पीएम किसान पोर्टल का होमपेज नजर आयेगा. इसके नीचे जाएं और यहां आपको e-KYC लिखा नजर आएगा.

-इसको टैप करें और आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर टैप करने का काम करें.

-अब इसमें AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालने का काम करें. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर 4 अंकों का ओटीपी भेजा जाएगा. इसे दिए गए बाक्स में सही से टाइप करें.

-इसके बाद एक बार फिर आपसे आधार आथंटिकेशन के लिए बटन को टैप करने को कहा जाएगा. ऐसा करने के बाद अब 6 अंकों का एक और ओटीपी आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा. इसे भरें और सबमिट करने का काम करें.

Also Read: 7th Pay Commission: झारखंड सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता तीन प्रतिशत बढ़ेगा, आयी ये खुशखबरी

-यदि सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिखा आपको नजर आएगा. अगर ऐसा हुआ तो आपकी किस्त लटक सकती है. आप आधार सेवा केंद्र जाएं और इसे ठीक करा लें.

-यदि आपका eKYC पहले से ही पूरा हो चुका है तो eKYC is already done का मैसेज नजर आएगा.

11वीं किस्त आ सकती है इस वक्‍त

यहां चर्चा कर दें कि पीएम किसान योजना के तहत हर वित्त वर्ष में मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपये देती है जो उनके खाते में 2000-2000 की तीन किस्तों में भेजा जाता है. इसके तहत हर साल की पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई तक आती है. वहीं दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच किसानों के खाते में भेजी जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola