7th Pay Commission: झारखंड सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता तीन प्रतिशत बढ़ेगा, आयी ये खुशखबरी

Updated:
विज्ञापन

भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है. इसी को देखते हुए झारखंड की हेमंत सरकार ने कर्मचारियों के डीए का प्रस्‍ताव तैयार किया है. अगामी कैबिनेट में इस प्रस्‍ताव को मंजूरी दी जा सकती है. जानें क्‍या है लेटेस्‍ट अपडेट

विज्ञापन

7th pay Commission Updates : झारखंड सरकार के कर्मियों के लिए खुशखबरी आ रही है. यहां कर्मचारियों का महंगाई भत्‍ता तीन प्रतिशत बढ़ेगा. आपको बता दें कि वर्तमान समय में कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए (Dearness Allowance- DA) दिया जाता है. राज्‍य सरकार के कर्मचारियों का सरकार के साथ समझौता है. समझौता में कहा गया है कि राज्‍य सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के अनुरूप ही बढ़ाया जाएगा. भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में तीन प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है. इसी को देखते हुए झारखंड की हेमंत सरकार ने कर्मचारियों के डीए का प्रस्‍ताव तैयार किया है. अगामी कैबिनेट में इस प्रस्‍ताव को मंजूरी दी जा सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मोदी सरकार का फैसला

यहां चर्चा कर दें कि केंद्र सरकार ने आखिरकार पिछले दिनों अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है. नरेंद्र मोदी की सरकार ने जैसे ही महंगाई भत्ता में इजाफा किया, केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़कर दोगुना हो गया. जी हां…अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 34 फीसदी डीए के रूप में मिलेगा, जो एक साल पहले सिर्फ 17 फीसदी हुआ करता था. इससे एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को लाभ होगा. वहीं, सरकार पर हर साल 9544.50 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा.

Also Read: Indian Railway Helpline Number: ट्रेन में सफर के दौरान कुछ भी परेशानी हो तो यहां घुमाएं फोन
डीए-डीआर बढ़कर 34 फीसदी हो गयी

बता दें कि मोदी सरकार ने सातवें वेतन आयोग के मुताबिक अभी हाल में ही कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief – DR) में 3 प्रतिशत की वृद्धि की है. इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों को उनके वेतन में डीए और डीआर 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी हो गयी है. इसे जनवरी 2022 से ही लागू किया जायेगा. यानी कर्मचारियों को तीन महीने का डीए एरियर भी मिलेगा.

DA बढ़ने के बाद इतनी बढ़ जायेगी सैलरी

बेसिक सैलरी पर अब 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता का भुगतान किया जायेगा. ऐसे में अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, तो पहले उसे 31 फीसदी की दर से डीए का भुगतान किया जाता था. उसे 5,580 रुपये डीए मिल रहा था. अब उन्हें 34 फीसदी की दर से डीए मिलेगा. इस तरह उसके वेतन में 6,120 रुपये डीए मिलेगा. इसका अर्थ यह हुआ कि 3 फीसदी डीए बढ़ने से उनकी सैलरी में 540 रुपये की वृद्धि हो जायेगी.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola