Petrol price hike : देश के 8 राज्यों में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल का पारा, 7 हफ्ते में 26वीं बार बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Jun 2021 7:03 PM
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शुक्रवार को पेट्रोल में दाम 27 पैसे और डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा किया गया है. इसी के साथ पिछले करीब 7 हफ्ते में वाहन ईंधन कीमतों में यह 26वीं बार बढ़ाई गई है. इससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ऐतिहासिक हाई लेवल पर पहुंच गए हैं.
नई दिल्ली : देश में रोजाना बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़कर रख दी है. आलम यह है कि बीते 7 हफ्ते के दौरान करीब 26 बार आवश्यक ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई. इसी का नतीजा है कि देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गया है. पेट्रोल-डीजल के दाम में शुक्रवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई.
सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शुक्रवार को पेट्रोल में दाम 27 पैसे और डीजल में 28 पैसे प्रति लीटर तक इजाफा किया गया है. इसी के साथ पिछले करीब 7 हफ्ते में वाहन ईंधन कीमतों में यह 26वीं बार बढ़ाई गई है. इससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ऐतिहासिक हाई लेवल पर पहुंच गए हैं.
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अपने ऑलटाइम हाई लेवल 96.93 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं, डीजल 87.69 रुपये प्रति लीटर पर है. मूल्यवर्धित कर (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं. इसी वजह से अब आठ राज्यों और संघ शासित प्रदेशों (राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में पेट्रोल का खुदरा दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है.
-
कर्नाटक के कई जिलों में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर को छू गया था.
-
राज्य की राजधानी बेंगुलरु में पेट्रोल शुक्रवार को 100 रुपये के आंकड़े को पार कर गया.
-
शहर में अब पेट्रोल 100.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.97 रुपये प्रति लीटर है.
-
बेंगलुरु तीसरा महानगर है, जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकला है.
-
मुंबई में 29 मई को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हुआ था.
-
इस समय मुंबई में पेट्रोल 103.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.14 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
-
लेह में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर को पहले ही पार कर चुका था.
-
श्रीनगर में शुक्रवार को यह इस आंकड़े के पार निकल गया.
-
श्रीनगर में इंडिया ऑयल कॉरपोरेशन के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल 99.99 रुपये प्रति लीटर और एचपीसीएल के पंपों 100.04 रुपये प्रति लीटर है.
-
राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का पहला जिला है, जहां पेट्रोल सबसे पहले 100 रुपये प्रति लीटर के पार हुआ था.
-
फरवरी के मध्य में वहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था.
-
पिछले सप्ताह श्रीगंगानगर में डीजल भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया.
-
अब शहर में पेट्रोल 108.07 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
Posted By : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










