वैलेंटाइन डे पर घूमने जाने का है प्लान? तो चेक करें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स

Updated at : 14 Feb 2026 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today 14 Feb 2026

Petrol Diesel Price Today 14 Feb 2026

Petrol Diesel Price Today 14 Feb 2026: वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ घूमने जाने से पहले आज अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जरुर चेक कर लें. जानिए आज कीमतों में क्या बदलाव हुआ है.

विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today 14 Feb 2026: आज 14 फरवरी 2026 है यानी वैलेंटाइन वीक का आखिरी और सबसे खास दिन. और अगर आप इस दिन अपने पार्टनर के साथ कहीं घुमने जाने का प्लान बना रहे है. तो अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले आज का पेट्रोल-डीजल रेट जान लें. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज के नए रेट जारी कर दिए हैं. अच्छी बात यह है कि पिछले काफी समय से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जिससे आप की जेब पर ज्यादा बोझ नहीं बढ़ा है.

Petrol Diesel Price: आज पेट्रोल के दाम में क्या हुआ बदलाव?

मुंबई जैसे बड़े शहरों में आज पेट्रोल की कीमतों में बहुत मामूली बढ़त देखी गई है. मुंबई में आज पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है, जो कल के मुकाबले सिर्फ 4 पैसे महंगा है. वहीं दिल्ली, कोलकाता और पटना जैसे शहरों में कीमतें बिल्कुल स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि, झारखंड जैसे राज्यों में कीमतों में 40 पैसे की गिरावट भी देखने को मिली है, जो वहां के वाहन चालकों के लिए राहत की बात है.

पेट्रोल की कीमतें (14 फरवरी 2026):

शहरआज का भाव (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹103.54+0.04 (बढ़ा)
चेन्नई₹101.23+0.39 (बढ़ा)
कोलकाता₹105.410.00 (स्थिर)
नई दिल्ली₹94.770.00 (स्थिर)
पटना₹105.230.00 (स्थिर)
बेंगलुरु₹102.960.00 (स्थिर)
झारखंड₹97.86-0.40 (कम हुआ)
नोएडा₹94.74-0.16 (कम हुआ)

Petrol Diesel Price: डीजल की कीमतों का क्या है हाल?

डीजल की बात करें तो देश के अधिकांश हिस्सों में आज भी शांति बनी हुई है. दिलचस्प बात यह है कि मुंबई में डीजल पिछले एक साल (14 फरवरी 2025) से 90.03 रुपये पर ही टिका हुआ है. खेती और ट्रांसपोर्ट सेक्टर के लिए डीजल की कीमतों का स्थिर रहना महंगाई को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. हालांकि, चेन्नई और गुड़गांव में आज डीजल के दाम में मामूली बढ़त जरूर हुई है.

डीजल की कीमतें (14 फरवरी 2026):

शहरआज का भाव (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹90.030.00 (स्थिर)
नई दिल्ली₹87.670.00 (स्थिर)
कोलकाता₹92.020.00 (स्थिर)
चेन्नई₹92.81+0.42 (बढ़ा)
गुड़गांव₹88.10+0.13 (बढ़ा)
चंडीगढ़₹82.450.00 (स्थिर)
नोएडा₹87.81-0.20 (कम हुआ)
भुवनेश्वर₹92.55-0.05 (कम हुआ)

रेट स्थिर रहने की बड़ी वजह क्या है?

मई 2022 में केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद से कीमतों में बड़ी उछाल नहीं देखी गई है. राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती और सरकारी तेल कंपनियों के तालमेल की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल महंगा होने के बावजूद भारत में कीमतें नियंत्रण में हैं.

अपने शहर का रेट फोन पर कैसे देखें?

आप घर बैठे सिर्फ एक SMS भेजकर भी ताजा रेट इस तरह जान सकते हैं:

  • Indian Oil: ‘RSP <शहर कोड>’ लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL: ‘RSP’ लिखकर 9223112222 पर भेजें.
  • HPCL: ‘HP Price’ लिखकर 9222201122 पर भेजें.

ये भी पढ़ें: एयर इंडिया पर लगा 1 करोड़ का जुर्माना, बिना सेफ्टी परमिट के उड़ाईं 8 उड़ानें

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola