मोदी की Melody गिफ्ट से शेयर बाजार में लगी आग, Parle शेयर बन गए रॉकेट

Published by : Soumya Shahdeo Updated At : 20 May 2026 3:11 PM

विज्ञापन

Parle Industries Share Price (Photo: Social Media)

Parle Industries Share Price: Melody टॉफी वाले वायरल वीडियो ने शेयर बाजार में हलचल मचा दी. नाम की समानता से Parle Industries के शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए.

विज्ञापन

Parle Industries Share Price: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दोस्ती एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई. इस बार Melody टॉफी इसकी वजह बनी है. रोम दौरे के दौरान पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody टॉफियों का पैकेट गिफ्ट किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो में मेलोनी हंसते हुए कहती नजर आईं, “Prime Minister Modi brought as a gift a very, very good toffee.” बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर “Melodi” मीम्स की बाढ़ आ गई और इसका असर शेयर बाजार तक पहुंच गया. 

आखिर शेयर में इतनी तेजी क्यों आई?

वीडियो वायरल होने के बाद Parle Industries के शेयरों में अचानक जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर तेजी से चढ़ा और अपर सर्किट तक पहुंच गया. दिलचस्प बात ये रही कि लोगों ने नाम देखकर Parle Industries को उसी Parle कंपनी से जोड़ दिया, जो Melody, Parle-G और Monaco जैसे मशहूर ब्रांड बनाती है. सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ी तो कई इन्वेस्टर्स ने जल्दबाजी में इस कंपनी के शेयर खरीदने शुरू कर दिए. 

यहां देखें पीएम मोदी और पीएम जॉर्जिया मेलोनी की ऑफिशियल वायरल विडियो:

क्या Parle Industries का Melody से कोई रिश्ता है?

असल में Parle Industries का Melody टॉफी बनाने वाली कंपनी से कोई लेना-देना नहीं है. Melody और Parle-G जैसे ब्रांड Parle Products के हैं, जो एक अलग प्राइवेट कंपनी है. वहीं Parle Industries अलग बिजनेस में काम करती है. कंपनी का काम इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और पेपर वेस्ट रीसाइक्लिंग जैसे सेक्टर में फैला हुआ है. कंपनी की शुरुआत 1983 में Express Bottlers Services Pvt Ltd के नाम से हुई थी. बाद में इसका नाम बदलकर Parle Software Ltd किया गया और फिर Parle Industries नाम रखा गया. 

सोशल मीडिया का असर कितना बड़ा है?

इस पूरे मामले ने फिर दिखा दिया कि सोशल मीडिया का असर अब शेयर बाजार पर भी तेजी से पड़ता है.  सिर्फ एक वायरल वीडियो और नाम की समानता की वजह से कंपनी के शेयर में जबरदस्त उछाल आ गया. हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन्वेस्ट करने से पहले कंपनी के असली बिजनेस और उसकी जानकारी जरूर जांचनी चाहिए. केवल वायरल ट्रेंड या नाम देखकर पैसा लगाना जोखिम भरा हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: ITR भरने बैठे हैं? पहले AIS और 26AS रिकॉर्ड जरूर चेक कर लें

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola