ePaper

पार्क मेडी वर्ल्ड लाने जा रही IPO, सेबी में जमा कराए आवेदन

Updated at : 29 Mar 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Park Medi World IPO

Park Medi World IPO

Park Medi World IPO: पार्क मेडी वर्ल्ड ने 1,260 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी को आवेदन किया है. इसमें 900 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 300 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे. कंपनी इस फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, नए अस्पताल बनाने और मौजूदा सुविधाओं के विस्तार में करेगी. यह उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी निजी अस्पताल चेन है, जो 13 मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का संचालन करती है.

विज्ञापन

Park Medi World IPO: भारत की अग्रणी अस्पताल चेन में से एक पार्क मेडी वर्ल्ड ने 1,260 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास आवेदन किया है. यह आईपीओ कंपनी के विस्तार और वित्तीय स्थिरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

IPO की संरचना

सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, इस आईपीओ में 900 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. 300 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री होगी, जो प्रमोटर अजीत गुप्ता द्वारा की जाएगी. इसके अतिरिक्त, कंपनी 192 करोड़ रुपये तक के प्री-IPO प्लेसमेंट पर विचार कर सकती है. यदि यह प्लेसमेंट पूरा होता है, तो आईपीओ का आकार उसी अनुपात में कम हो जाएगा.

आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल

पार्क मेडी वर्ल्ड इस इश्यू से प्राप्त होने वाली राशि का इस्तेमाल विभिन्न उद्देश्यों के लिए करने की योजना बना रही है.

  • 410 करोड़ रुपये का उपयोग ऋण चुकाने के लिए किया जाएगा.
  • 110 करोड़ रुपये का निवेश नए अस्पताल के विकास और एक मौजूदा अस्पताल के विस्तार में किया जाएगा.
  • 77.19 करोड़ रुपये से मेडिकल उपकरणों की खरीद की जाएगी.
  • बाकी के पैसों का इस्तेमाल नई अधिग्रहण योजनाओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.

पार्क मेडी वर्ल्ड उत्तर भारत की अग्रणी अस्पताल चेन

क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, पार्क मेडी वर्ल्ड उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी निजी अस्पताल चेन है. कंपनी वर्तमान में 13 मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों का संचालन कर रही है. इसके अस्पताल दिल्ली, हरियाणा (अंबाला, गुरुग्राम, करनाल, पानीपत, पालम विहार, सोनीपत, फरीदाबाद), राजस्थान (जयपुर, बहरोड़) और पंजाब (पटियाला, मोहाली) में स्थित हैं.

इसे भी पढ‍़ें: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम! आपकी जेब और जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर

निवेशकों के लिए आकर्षक ऑफर

IPO के जरिए फंड जुटाकर पार्क मेडी वर्ल्ड अपने अस्पताल नेटवर्क का विस्तार करने और वित्तीय मजबूती हासिल करने की योजना बना रही है. निवेशकों के लिए यह एक आकर्षक अवसर हो सकता है, क्योंकि भारत का हेल्थकेयर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है.

इसे भी पढ़ें: कर्ज के जाल से मुक्ति के 5 कारगर उपाय, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola