FSSAI ने 150 से ज्यादा नोटिस भेजे, Nestle से Coca-Cola तक कई कंपनियां रडार पर, Amazon का वेयरहाउस लाइसेंस भी रद्द
फूड सेफ्टी पर सख्त कदम
FSSAI ने भ्रामक विज्ञापन, गलत दावे और लेबलिंग नियमों पर 150 से ज्यादा नोटिस भेजे. Nestle, PepsiCo, Coca-Cola समेत कई कंपनियां रडार पर हैं.
खाने-पीने की चीजें खरीदते समय पैकेट पर लिखी जानकारी और कंपनियों के दावे पर भरोसा करना आम बात है. लेकिन अगर वही जानकारी भ्रामक निकले तो ग्राहक के लिए परेशानी बढ़ सकती है. इसी को लेकर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी FSSAI ने हाल के महीनों में बड़ी कार्रवाई की है.
FSSAI ने शनिवार को बताया कि उसने भ्रामक विज्ञापन, गलत दावे और लेबलिंग नियमों का पालन नहीं करने को लेकर फूड कंपनियों को 150 से ज्यादा नोटिस भेजे हैं. इस कार्रवाई की जद में नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, कोका-कोला इंडिया, एबॉट इंडिया, रेड बुल इंडिया समेत कई बड़े नाम आए हैं.
किन बड़ी कंपनियों पर हुई कार्रवाई?
FSSAI ने अपनी कार्रवाई की जानकारी देते हुए कई बड़ी कंपनियों के नाम साझा किए हैं. इनमें नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, एबॉट इंडिया लिमिटेड, रेड बुल इंडिया, डैनोन इंडिया, मॉन्स्टर एनर्जी इंडिया, हेल एनर्जी, मॉन्डेलेज इंडिया और कोका-कोला इंडिया शामिल हैं. इसके अलावा डियाजियो, पर्नोड रिकार्ड, फेरेरो इंडिया और केनव्यू इंक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. रेगुलेटर ने खास तौर पर एनर्जी ड्रिंक और अल्कोहलिक बेवरेज बनाने वाली कंपनियों पर भी कार्रवाई की है. कई कंपनियों के प्रोडक्ट नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जब्त किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: फूड कंपनियों को FSSAI के 150 से ज्यादा नोटिस, समझिए आपकी सेहत के लिए क्यों है चिंता की बात
अमेजन और फ्लिपकार्ट को भी क्यों नोटिस मिला?
यह मामला सिर्फ फूड कंपनियों तक सीमित नहीं रहा. FSSAI ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर भी कार्रवाई की है. अमेजन और फ्लिपकार्ट को कुल 12 नोटिस भेजे गए हैं. इतना ही नहीं, FSSAI ने बताया कि अमेजन के एक वेयरहाउस का लाइसेंस भी रद्द किया गया है. ग्राहकों के लिए इसका सीधा मतलब यह है कि ऑनलाइन खाना, ड्रिंक या पैक्ड फूड खरीदते समय सिर्फ कीमत और ऑफर देखकर फैसला करना सही नहीं है. प्रोडक्ट की लेबलिंग और कंपनी की ओर से किए गए दावों पर भी नजर रखना जरूरी है.
KFC, McDonald's और Domino's भी रडार पर
FSSAI की कार्रवाई बड़े फूड सर्विस ब्रांड्स तक भी पहुंची है. KFC, McDonald's, पिज्जा हट, डोमिनोज और कोस्टा कॉफी जैसे फूड सर्विस कारोबारों को 30 से ज्यादा नोटिस दिए गए हैं. डोमिनोज के पांच लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं. इसके अलावा पिछले साल कई फाइव-स्टार होटलों को भी नोटिस भेजे गए थे.
ये भी पढ़ें: Vimal Elaichi केस में बढ़ सकती है शाहरुख-अजय-टाइगर की मुश्किल, जवाब टालने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए