Paytm Share Price: विजय शेखर शर्मा ने खरीदे अपनी ही कंपनी के 1.7 लाख शेयर, स्टॉक में आयी जोरदार तेजी

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
Paytm Share Price: विजय शेखर शर्मा ने खरीदे अपनी ही कंपनी के 1.7 लाख शेयर, स्टॉक में आयी जोरदार तेजी

Paytm News: सूचना के मुताबिक, शर्मा ने 30-31 मई को शेयर खरीदे थे. शर्मा ने 30 मई को 6.31 करोड़ रुपये के 1,00,552 शेयर और 31 मई को 4.68 करोड़ रुपये के 71,469 शेयर खरीदे.

विज्ञापन

Paytm Share Price: डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक (एमडी) विजय शेखर शर्मा ने अपनी कंपनी पेटीएम के 11 करोड़ रुपये के 1.7 लाख शेयर खरीदे हैं. कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी.

सूचना के मुताबिक, शर्मा ने 30-31 मई को शेयर खरीदे थे. शर्मा ने 30 मई को 6.31 करोड़ रुपये के 1,00,552 शेयर और 31 मई को 4.68 करोड़ रुपये के 71,469 शेयर खरीदे. बीएसई में कंपनी का शेयर 16.10 रुपये चढ़कर 629.10 रुपये पर बंद हुआ.

नियमों के अनुसार, पेटीएम के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में एक बिक्री शेयरधारक होने के नाते शर्मा को कम से कम छह महीने तक शेयर खरीदने की अनुमति नहीं थी. उस प्रतिबंध के समाप्त होते ही उन्होंने पेटीएम के शेयर खरीदे.

Also Read: TATA NEU: खाना ऑर्डर करने से लेकर फ्लाइट बुकिंग तक के काम आयेगा यह सुपर ऐप

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola