New Rules: 1 दिसंबर से हुए ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

Updated:
विज्ञापन
New Rules: 1 दिसंबर से हुए ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर डालेंगे सीधा असर

New Rules From 1st December 2022 : आज से साल का अंतिम महीना शुरू हो गया है. आइए जानते हैं कि आज से ऐसे कौन-कौन से नियम बदल गए हैं, जो आपकी जेब और जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे.

विज्ञापन

Rules Change From December 2022: आज गुरुवार से साल का अंतिम महीना शुरू हो गया है. हर महीने की शुरुआत में कुछ ऐसे नियम बदल जाते हैं, जिनका हमारी जेब पर सीधा असर पड़ता है. आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को आमतौर पर रसोई गैस सिलेंडर और सीएनजी, पीएनजी के दाम तय होते हैं. इस बार भी आपको ये बदलाव देखने को मिलेंगे. इसके अलावा पेंशनर्स से जुड़ा एक अपडेट यह है कि वे अब अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करेंगे. इसकी समय सीमा 30 नवंबर 2022 थी. ठंड बढ़ने के साथ ही अब कोहरा भी बढ़ेगा. इससे ट्रेन यात्रा का समय बढ़ जाएगा. ऐसे में ट्रेनों के टाइम-टेबल में बदलाव हो सकता है. आइए जानते हैं कि आज से ऐसे कौन-कौन से नियम बदल गए हैं, जो आपकी जेब और जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे.

LPG सिलेंडर की कीमतें नहीं बदली

तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के नये रेट जारी कर दिये हैं. आज 1 दिसंबर, 2022 को नये रेट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आपको बता दें कि बीते 1 नवंबर को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई थी. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आज यानी 1 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1744 रुपये है. वहीं, रसोई गैस के दाम भी स्थिर हैं. दिल्ली सहित देश के चार महानगरों में गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Also Read: पेट्रोल पंप कैसे खोलें ? जानें लाइसेंस पाने से लेकर फायदे तक की डीटेल
लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की समय सीमा हुई खत्म

केंद्र और राज्य सरकार से पेंशन पानेवाले व्यक्तियों को हर साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना होता है. पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2022 थी. ऐसे में अगर नवंबर तक पेंशनरों ने अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कराया है, तो एक दिसंबर से वे ऐसा नहीं कर पाएंगे. समय पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं करने पर उनकी पेंशन रुक सकती है.

दिसंबर महीने में 13 दिनों तक बैंकों की छुट्टियां

दिसंबर महीने में बैंकों में 13 दिन (December Bank Holiday) छुट्टियां रहेंगी. इनमें क्रिसमस और गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिन के साथ देश के विभिन्न राज्यों में पड़ने वाले त्योहार की छुट्टियां और साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं. इस दौरान आप बैंकों से जुड़ी सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे. हालांकि कई सुविधाएं आपके पास ऑनलाइन मौजूद हैं. फिर भी अगर आपको किसी काम से बैंक की ब्रांच जाने की जरूरत है, तो पहले यह जरूर पता कर लें कि किस दिन बैंक की छुट्टी है.

रिटेल डिजिटल रुपया हुआ लॉन्च

1 दिसंबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डिजिटल रुपये (Digital Rupee) को लॉन्च कर रहा है. इसे पायलट टेस्टिंग के तहत के खुदरा इस्तेमाल के लिए जारी किया जाना है. इस पायलट परीक्षण में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के आठ बैंक शामिल होंगे. रिटेल डिजिटल रुपया (Retail Digital Rupee) एक डिजिटल टोकन के रूप में उपलब्ध होगा. रिटेल डिजिटल रुपया का उपयोग मोबाइल फोन और अन्य उपकरणों पर डिजिटल वॉलेट के माध्यम से लेनदेन के लिए हो सकता है. आरबीआई ने कहा है कि एक दिसंबर को क्लोज्ड यूजर ग्रुप (सीयूजी) में चुनिंदा जगहों पर यह परीक्षण किया जाएगा. इसमें ग्राहक एवं बैंक मर्चेंट, दोनों शामिल होंगे.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola