1st Jan 2023 New Rules: कल से बदल जाएंगे ये नियम, खबर पढ़कर पहले से हो जाएं इनके लिए तैयार
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 31 Dec 2022 10:52 PM
New Rules From January 1st, 2023: 1 जनवरी, 2023 से बदलने जा रहे नियमों में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों से लेकर बैंक लॉकर से जुड़े नियम शामिल हैं. इसके अलावा गाड़ियां भी नये साल से महंगी हो रही हैं. आइए फटाफट जान लेते हैं इन नये नियमों के बारे में-
New Rules From 1st January 2023: नया साल 2023 शुरू होने के साथ आपके लिए कुछ बदलाव लेकर आया है. आपको 1 जनवरी, 2023 से होनेवाले इन बदलावों के बारे में जानना जरूरी है. इनके बारे में नहीं जानने पर आप परेशानी में पड़ सकते हैं. 1 जनवरी, 2023 से बदलने जा रहे नियमों में एलपीजी सिलिंडर की कीमतों से लेकर बैंक लॉकर से जुड़े नियम शामिल हैं. इसके अलावा गाड़ियां भी नये साल से महंगी हो रही हैं. आइए फटाफट जान लेते हैं इन नये नियमों के बारे में-
पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों में बदलाव संभव
हर माह की शुरुआत में पेट्रोलियम कंपनियां पेट्रोल और डीजल की दरें तय करती हैं. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले कुछ समय से स्थिर हैं. ऐसे में दिसंबर महीने के अंतिम दिन जब तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करेंगी, तो इनकी कीमतों में बदलाव पर फैसला लिया जा सकता है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ-साथ एलपीजी के घरेलू और कमर्शियल सिलिंडरों की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है.
Also Read: Bank Holidays: जनवरी महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 जनवरी से बदल जाएंगे बैंक लॉकर के नियम
नये साल की पहली तारीख से बैंकों को लॉकरों की खाली और वेटिंग लिस्ट दिखानी जरूरी होगी. वहीं बैंक को ग्राहकों से एक बार में तीन साल के लिए किराया लेना का अधिकार होगा. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, लॉकर में रखी ग्राहक की किसी भी सामग्री को नुकसान पहुंचने की स्थिति में बैंक को भुगतान करना पड़ेगा.
GST दरों में भी होगा बदलाव
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने वस्तु एवं सेवा कर यानी GST को लेकर भी बदलाव का ऐलान किया है, जो नये साल से अस्तित्व में आयेगा. सरकार ने जीएसटी की ई-इन्वॉयसिंग के लिए जरूरी सीमा को 20 करोड़ रुपये से घटाकर पांच करोड़ रुपये कर दी है. जीएसटी के नियमों में ये बदलाव 1 जनवरी 2023 से लागू होंगे. ऐसे में जिन व्यापारियों का टर्न ओवर पांच करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है, उनके लिए अब इलेक्ट्रॉनिक बिल जेनरेट करना आवश्यक होगा.
वाहनों की कीमतें बढ़ जाएंगी
नये साल पर गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपनी जेब ज्यादा ढीली करने का मन बना लें. वाहन निर्माता कंपनियों ने एक जनवरी से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी का मन बना लिया है. Maruti Suzuki, Hyundai, Renault, MG Motors, Mercedes और Audi कंपनियाें ने 2023 के पहले महीने की पहली तारीख से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने का पहले ही ऐलान किया हुआ है.
वाउचर और रिवार्ड प्वाइंट को लेकर बदलाव
SBI ने बैंकिंग से जुड़े कुछ नियम जनवरी 2023 से लागू होने जा रहे हैं. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (State Bank of India Cards & Payment Services) ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि 6 जनवरी 2023 से SimplyCLICK कार्ड रखने वालों को जो Cleartrip Voucher मिले हैं, वो सिंगल ट्रांजैक्शन में रीडीम कर दिये जाएंगे. उसे किसी ऑफर या वाउचर के साथ जोड़ा नहीं जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










