New Credit Card Rules: अब महंगा पड़ेगा SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, जानें कैसे पड़ेगा आपके बजट पर असर

अब महंगा पड़ेगा एसबीआई क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल, जानें कैसे पड़ेगा आपके बजट पर असर
New Credit Card Rules: अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. बैंक ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं जो आपके खर्चों पर प्रभाव डाल सकते हैं. आइए जानें कि इन बदलावों का आपकी जेब पर क्या असर होगा.
New Credit Card Rules: अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. बैंक ने कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं जो आपके खर्चों पर प्रभाव डाल सकते हैं. आइए जानें कि इन बदलावों का आपकी जेब पर क्या असर होगा.
यूटिलिटी बिल भुगतान पर 1% सरचार्ज
अब एसबीआई क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल (जैसे बिजली, गैस, पानी) का भुगतान करने पर 1% का अतिरिक्त शुल्क लगेगा. हालांकि, यह सरचार्ज तभी लागू होगा जब एक बिलिंग साइकिल के दौरान भुगतान की कुल राशि 50,000 रुपये से अधिक हो. अगर बिल की राशि 50,000 रुपये से कम रहती है, तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा.

अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पर फाइनेंस चार्ज में वृद्धि
एसबीआई ने अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड पर फाइनेंस चार्ज बढ़ाकर 1 नवंबर से 3.75% प्रति माह कर दिया है. यह चार्ज उन मामलों में लगाया जाएगा जब कार्डधारक अपनी शेष राशि का पूरा भुगतान समय पर नहीं करते हैं.
Also Read: PM Kisan Yojana: जानें कब आएगी 19वीं किस्त, लाभ के लिए जल्द करें ये जरूरी काम
फाइनेंस चार्ज कब और कैसे लागू होता है
फाइनेंस चार्ज लेन-देन की तारीख से लेकर तब तक लागू होता है जब तक कि कार्डधारक अपनी शेष राशि का पूर्ण भुगतान नहीं कर देते. उदाहरण के लिए, अगर किसी ग्राहक ने 20 जून को 5000 रुपये की खरीदारी और 10 जुलाई को 7000 रुपये की नकद निकासी की है, तो अगले स्टेटमेंट में इन लेन-देन पर लागू फाइनेंस चार्ज दिखाई देगा.
Also Read: Ravindra Jadeja Net Worth: संपत्ति हो तो ऐसी, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की शाही ठाट-बाट वाली जिंदगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










