Mukesh Ambani Electricity Bill: अंबानी के महल जैसे घर में हर महीने कितना बिजली बिल आता है? जानकर रह जाएंगे दंग

Updated:
विज्ञापन

Mukesh Ambani Electricity Bill

Mukesh Ambani Electricity Bill: भारत के सबसे अमीर परिवारों में शुमार मुकेश अंबानी का नाम हर किसी की जुबान पर होता है. फोर्ब्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 91.3 बिलियन डॉलर है. मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

विज्ञापन

Mukesh Ambani Electricity Bill: जैसे-जैसे गर्मियों का मौसम दस्तक देता है, वैसे-वैसे बिजली के बिल आसमान छूने लगते हैं. इस दौरान लोग एसी, कूलर और अन्य ठंडक पहुंचाने वाले उपकरणों पर अधिक निर्भर हो जाते हैं, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है. इसका सीधा असर मासिक बिजली बिल पर पड़ता है, जो सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक हो जाता है.

विज्ञापन

क्या आपने कभी सोचा है अंबानी परिवार का बिजली बिल कितना आता होगा?

भारत के सबसे अमीर परिवारों में शुमार मुकेश अंबानी का नाम हर किसी की जुबान पर होता है. फोर्ब्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति करीब 91.3 बिलियन डॉलर है. मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उन्होंने Jio के जरिए भारत में डिजिटल क्रांति ला दी और देशभर में एक विशाल 4G नेटवर्क खड़ा किया.

दुनिया का सबसे महंगा निजी निवास

मुकेश अंबानी अपने पूरे परिवार—नीता अंबानी, ईशा, आकाश और अनंत अंबानी के साथ मुंबई के पॉश इलाके में बने 27-मंज़िला आलीशान महल एंटीलिया में रहते हैं. इस मकान की कीमत लगभग 15,000 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसका डिज़ाइन अमेरिका की आर्किटेक्चर फर्म Perkins and Will ने तैयार किया था, जबकि निर्माण कार्य ऑस्ट्रेलिया की Leighton Holdings कंपनी ने संभाला था.

बिजली बिल जानकर उड़ जाएंगे होश

2010 में जब अंबानी परिवार ने एंटीलिया में रहना शुरू किया, उसी साल एक रिपोर्ट सामने आई जिसने सबको चौंका दिया. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2010 में एंटीलिया में 6,37,240 यूनिट बिजली खर्च हुई थी, जिसके बदले में बिजली का बिल आया था करीब ₹70,69,488. ये उस समय मुंबई का सबसे बड़ा रिहायशी बिजली बिल माना गया था.

आम घरों से कितना ज्यादा है ये खर्च?

तुलना करें तो एक औसत भारतीय घर, जिसमें सभी जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होते हैं, वह महीने भर में करीब 300 यूनिट बिजली की खपत करता है. यानी अंबानी परिवार का बिजली बिल करीब 7,000 आम घरों के कुल बिजली बिल के बराबर था.

क्या था इस बिल में छूट?

रिपोर्ट के मुताबिक, समय पर भुगतान करने के कारण अंबानी को ₹48,354 की छूट भी मिली थी. यानी 70 लाख का जो आंकड़ा सामने आया, वह डिस्काउंट के बाद का है.

Also Read: वनतारा पर कितना खर्च करते हैं अनंत अंबानी? जानकर हैरान रह जाएंगे आप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola