मुकेश अंबानी बने नाना, ईशा ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म, New Born Baby का ये है नाम
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Nov 2022 8:54 PM
ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चे हुए हैं. लेकिन बयान में यह नहीं बताया गया कि बच्चों का जन्म कहां हुआ. हालांकि, सूत्रों की मानें तो दोनों बच्चों का जन्म अमेरिका में हुआ है.
देश के दूसरे सबसे बड़े धनकुबेर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी नाना बन गये हैं, उनकी बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. बता दें, ईशा अंबानी के पति का नाम आनंद पीरामल है. ईशा और आनंद के जुड़वां बच्चों में एक बेटा और एक बेटी हैं. बेटी का नाम आदिया और बेटे का नाम कृष्णा रखा गया है.
कहां हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म: गौरतलब है कि अंबानी परिवार की ओर से मीडिया को जारी बयान में बताया गया है कि ईशा और आनंद को 19 नवंबर 2022 को जुड़वां बच्चे हुए हैं. लेकिन बयान में यह नहीं बताया गया कि बच्चों का जन्म कहां हुआ. हालांकि, सूत्रों की मानें तो दोनों बच्चों का जन्म अमेरिका में हुआ है. बता दें, मुकेश अंबानी के तीन बच्चों में खुद आकाश अंबानी और ईशा अंबानी जुड़वां हैं.
2018 में हुआ था ईशा और आनंद का विवाह: ईशा अंबानी और आनंद पिरामल का विवाह 2018 में हुआ था. बता दें, आनंद पीरामल ग्रुप के अजय और स्वाति पीरामल के बेटे हैं. ईशा और आनंद दोनों बचपन के दोस्त थे और दोनों परिवारों के बीच भी काफी अच्छा संबंध है. वहीं मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने अपनी बचपन की दोस्त श्लोका मेहता से शादी की है. आकाश और श्लोका को बीते साल एक बेटा हुआ था जिसका नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा गया है.
अनंत अंबानी जल्द कर सकते हैं शादी: वहीं, मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी भी जल्द ही शादी करने वाले हैं. खबर है कि अनंत एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट से शादी कर सकते हैं.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










