ePaper

एक अरब ग्राहकों को एक मंच पर लाने की तैयारी, ग्रोसरी बिजनेस को मुख्य ऐप से जोड़ेगी मीशो, जानिए पूरा प्लान

Updated at : 05 Apr 2022 1:21 PM (IST)
विज्ञापन
एक अरब ग्राहकों को एक मंच पर लाने की तैयारी, ग्रोसरी बिजनेस को मुख्य ऐप से जोड़ेगी मीशो, जानिए पूरा प्लान

सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स फर्म मीशो ने आज यानी मंगलवार को कहा कि कंपनी भारत में एक अरब उपयोगकर्ताओं को एकल खरीदारी मंच पर लाने के लिए अपने किराना कारोबार को मुख्य ऐप से जोड़ेगी. कंपनी को उम्मीद है कि मई के पहले सप्ताह तक किराना व्यवसाय का एकीकरण पूरा हो जाएगा

विज्ञापन

सॉफ्टबैंक समर्थित ई-कॉमर्स फर्म मीशो ने आज यानी मंगलवार को कहा कि कंपनी भारत में एक अरब उपयोगकर्ताओं को एकल खरीदारी मंच पर लाने के लिए अपने किराना कारोबार को मुख्य ऐप से जोड़ेगी. कंपनी को उम्मीद है कि मई के पहले सप्ताह तक किराना व्यवसाय का एकीकरण पूरा हो जाएगा और इसे फार्मिसो से मीशो सुपरस्टोर के रूप में रीब्रांड कर दिया जाएगा.

मीशो के संस्थापक और सीईओ विदित आत्रे ने कहा, ‘‘टियर-2 क्षेत्रों से अधिक उपयोगकर्ताओं के ऑनलाइन खरीदारी के लिए सहज होने के साथ ऑनलाइन किराना की मांग बढ़ती जा रही है. हम अपने मुख्य ऐप के साथ मीशो सुपरस्टोर को एकीकृत करने के लिए रोमांचित हैं.

कर्नाटक में एक पायलट के रूप में हुई शुरुआत को लेकर अब छह राज्यों में सकारात्मक रुझान मिल रहे हैं’ मीशो सुपरस्टोर इस समय ताजे फल, ताजी सब्जियां, किराने का सामान, घरेलू देखभाल और प्रसंस्करित खाद्य पदार्थ जैसी श्रेणियों में 500 से अधिक उत्पादों की पेशकश करता है.

Also Read: 15 दिन में Rs 9.20 महंगा हुआ Petrol, डीजल ने भी लगाई सेंचुरी, तेल कंपनियों ने धीरे-धीरे दिया जोर का झटका

इस एकीकरण के साथ कंपनी के 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं को एक ही मंच पर 36 से अधिक श्रेणियों में 8.7 करोड़ से अधिक उत्पाद मिल सकेंगे. आत्रे ने कहा कि यह एकीकरण लाखों मीशो उपयोगकर्ताओं को एक एकीकृत खरीदारी अनुभव देगा और कंपनी को तालमेल बैठाने में सुविधा होगी.

Also Read: आगे रास्ता और भी चुनौतीपूर्ण, बोलीं सोनिया गांधी- कांग्रेस का फिर से मजबूत होना लोकतंत्र के लिए जरूरी

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola