गांव में बैठे-बैठे होंगे कई सरकारी काम, इस जगह पर मिलती हैं ये डिजिटल सुविधाएं
गांव में डिजिटल सुविधाएं (AI Phoot)
आधार अपडेट, PAN कार्ड, प्रमाणपत्र या बिजली बिल जमा करने के लिए क्या आपको बार-बार शहर जाना पड़ता है? क्या आप जानते हैं कई जरूरी सरकारी और डिजिटल सेवाएं आपके नजदीकी में उपलब्ध है. आइए आपको बताते हैं पूरी बात.
गांव और दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोगों को हर छोटे-बड़े सरकारी काम के लिए शहर या सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. Common Service Centre (CSC) के जरिए एक ही जगह पर आधार अपडेट, PAN कार्ड, प्रमाणपत्र, बिल भुगतान, बैंकिंग, बीमा और पेंशन जैसी कई जरूरी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है. साथ ही, नजदीकी CSC सेंटर को ऑनलाइन आसानी से खोजा जा सकता है.
pib.gov.in में मौजूद डाटा के अनुसार, सरकार ने गांवों और दूरदराज इलाकों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) का नेटवर्क मजबूत किया है. इन केंद्रों पर सरकारी सेवाओं के साथ बैंकिंग, वित्तीय, बीमा, पेंशन और बिजली-पानी जैसे बिलों का भुगतान भी किया जा सकता है. 30 जून 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर पर 4,07,122 CSC सक्रिय थे. इनमें 70,069 CSC महिलाओं द्वारा संचालित किए जा रहे थे. इससे ग्रामीण लोगों को कई जरूरी सेवाएं अपने आसपास ही मिल रही हैं.
जुलाई 2015 में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम शुरू हुआ
भारत सरकार ने जुलाई 2015 में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम शुरू किया था. इसका उद्देश्य तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाना और सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराना है. इसके तहत लोगों को ऑनलाइन सेवाएं देने के लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म और योजनाएं शुरू की गईं. इनमें UMANG ऐप और DigiLocker प्रमुख हैं. UMANG के जरिए लोग मोबाइल से कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं. वहीं, DigiLocker में जरूरी दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: गांव-गांव हुआ डिजिटल, घर के पास मिल रही सरकारी सुविधाएं, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का दावा
UMANG ऐप पर करीब 2,575 सरकारी सेवाएं उपलब्ध
31 जुलाई 2026 तक देशभर में UMANG ऐप पर करीब 2,575 सरकारी सेवाएं उपलब्ध हैं. इनमें केंद्र सरकार की 880 और राज्य सरकारों की 1,695 सेवाएं शामिल हैं. वहीं, DigiLocker पर 5,437 तरह के दस्तावेज और सेवाएं उपलब्ध हैं. इनमें केंद्र सरकार से जुड़ी 661 और राज्य सरकारों से जुड़ी 4,776 सेवाएं शामिल हैं. यानी लोग मोबाइल से कई सरकारी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं और जरूरी दस्तावेज डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं. इससे सरकारी कामकाज आसान और तेज हो जाता है.
UMANG ऐप से अब तक कितने लोग जुड़े
UMANG ऐप से अब तक 11.66 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं. पिछले तीन वर्षों में इस ऐप के जरिए करीब 798 करोड़ बार सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल किया गया. वहीं, DigiLocker के 72.43 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड यूजर्स हैं. पिछले तीन वर्षों में DigiLocker पर करीब 72.86 करोड़ बार दस्तावेजों को एक्सेस किया गया. इससे पता चलता है कि लोग सरकारी सेवाओं और जरूरी दस्तावेजों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए