LPG Subsidy Updates: बढ़ जाएगी रसोई गैस की कीमत ? नहीं मिल रही सब्सिडी तो करें ये आसान काम

Kolkata: A worker loads an LPG cylinder onto a truck for delivery, in Kolkata, Tuesday, March 02, 2021. LPG prices have gone up by Rs 125 per 14.2-kg cylinder since the beginning of February. (PTI Photo/Swapan Mahapatra)(PTI03_02_2021_000114B)
LPG Subsidy Updates : आपको बताते हैं सब्सिडी को लेकर एक खास बात. जी हां खाते में अब नाम मात्र की सब्सिडी ग्राहकों के खाते में आ रही है. यदि ये राशि भी आपको प्राप्त नहीं हो रही है तो आगे कि खबर जरूर पढ़ें.
LPG Price Hike : क्या रसोई गैस की कीमत में इस बार बढ़ोतरी होगी ? दरअसल महीने को खत्म होने में केवल पांच दिन बाकी है. इसके बाद साल का दूसरा महीना यानी फरवरी आ जाएगा. गौर हो कि हर महीने की एक तारीख को इसकी समीक्षा की जाती है. इसके बाद रसोई गैस की कीमत को लेकर पेट्रोलियम कंपनी फैसला लेती है. एक जनवरी की बात करें तो इस दिन वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले गैस सिलेंडर (एलपीजी) की कीमतों में 102.5 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई थी. अक्टूबर, 2021 के बाद एलपीजी के दाम पहली बार घटे थे.
इस बीच आइए आपको बताते हैं LPG सब्सिडी को लेकर एक खास बात. जी हां खाते में अब नाम मात्र की सब्सिडी ग्राहकों के खाते में आ रही है. यदि ये राशि भी आपको प्राप्त नहीं हो रही है तो आगे कि खबर जरूर पढ़ें. हम आपको बताते हैं कि कैसे आपके खाते में पैसे आएंगे…
-सबसे पहले आप अपने फोन या कंप्यूटर पर इंटरनेट ओपन करने का काम करें.
-फिर ब्राउजर पर जाएं और www.mylpg.in टाइप कर इसे ओपन करें.
-इसके बाद आपको दायीं तरफ गैस कंपनियों के गैस सिलेंडर की तसवीर नजर आएगी. जो भी आपका सर्विस प्रोवाइडर है उसके गैस सिलेंडर की फोटो पर क्लिक करने का काम करें.
-इसके बाद एक नया विंडो ओपन हो जाएगा जो आपके गैस सर्विस प्रोवाइडर का आपको नजर आयेगा.
-इसके बाद सबसे ऊपर दायीं तरफ साइन-इन और न्यू यूजर का ऑप्शन नजर आयेग जिसे टैप कर दें.
-यदि आपकी आईडी पहले ही बनी हुई है तो आपको साइन-इन करने की जरूरत है.
-यदि आईडी नहीं है तो आपको न्यू यूजर पर टैप करने की जरूरत है. वेबसाइट पर लॉगइन कर लें.
-इसके बाद जो विंडो ओपन होगा उसमें दायीं तरफ व्यू सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का ऑपशन आपको दिखेगा. इस पर टैप कर दें.
-टैप करने के बाद आपको यहां से यह जानकारी मिलेगी कि आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है और कब दी गई है.
-वहीं, यदि आपने गैस बुक की है और आपको सब्सिडी का पैसा नहीं मिला है तो आपको फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करने की जरूरत है. यहां से आप सब्सिडी का पैसा न मिलने की शिकायत भी दर्ज कराने में सक्षम हैं.
-इसके अलावा यदि आपने एलपीजी आईडी को अभी तक अपने अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर यह कराने का काम करें.
-यही नहीं 18002333555 पर फ्री में कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज कराने में आप सक्षम हैं.
Also Read: Aadhaar Card में ऐसे आसानी से बदलें मोबाइल नंबर या नाम-पता, जान लें ये काम की बात
वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले गैस सिलेंडर के दाम में हर महीने की पहली तारीख को संशोधन होता है. वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 1 जनवरी को 102.5 रुपये की कटौती की गई थी. इन सिलेंडरों का इस्तेमाल होटलों और रेस्तरांओं द्वारा किया जाता है. यह एलपीजी कीमतों में छह अक्टूबर, 2021 के बाद पहली कटौती थी. आपको बता दें कि एक दिसंबर को वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1,734 रुपये से बढ़कर 2,101 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया था.
रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. इसे 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर कायम रखा गया था. रसोई गैस सिलेंडर के दाम में छह अक्टूबर से कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, उससे पहले जुलाई, 2021 से लगभग हर महीने इसकी कीमतों में 100 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो रही थी.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




