Small Finance Bank: यह स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर दे रहा है 8.5 फीसदी ब्याज, जानिए किसे होगा फायदा
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Nov 2022 9:40 PM
Small Finance Bank: जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ब्याज दरों को तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 8.50 फीसदी कर दिया है. यानी इस बैंक में अगर आप अपनी गाढ़ी कमाई को एफडी के रूप में रखते हैं तो इसके बदले आपको बतौर ब्याज मोटा पैसा मिलेगा.
Small Finance Bank: अगर आप निवेश के जोखिम में इतर अपने पैसे को बैंक में जमा रखना चाहते हैं तो ऐसे कई बैंक हैं जो आपकी सावधि जमा पर मोटा ब्याज दे रही हैं. इसी कड़ी में जन स्मॉल फाइनेंस बैंक आपकी सावधि जमा (एफडी) पर अच्छा खासा ब्याज दे रहा है. यहां पैसों का एफटी कर आप ब्याज के रूप में अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं.
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बढ़ाई ब्याज दर: जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने ब्याज दरों को तत्काल प्रभाव से बढ़ाकर 8.50 फीसदी कर दिया है. यानी इस बैंक में अगर आप अपनी गाढ़ी कमाई को एफडी के रूप में रखते हैं तो इसके बदले आपको बतौर ब्याज मोटा पैसा मिलेगा.
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज यानी मंगलवार को एक विज्ञप्ति बढ़े हुए ब्याज की घोषणा की.
किन खाताधारकों को मिलेगा लाभ: जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को दो से तीन साल की सावधि जमा (Fixed Deposit) पर 8.50 फीसदी तक का हाई रिटर्न मिलेगा. बैंक ने बचत खाता और सावधि जमा पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा करते कहा कि जन स्मॉल फाइनेंस बैंक लघु वित्त बैंकों (SFB) में सबसे अधिक ब्याज दरों में से एक अपने ग्राहकों को दे रहा है.
कितनी रकम पर मिलेगा यह ब्याज: जन स्मॉल फाइनेंस बैंक की विज्ञप्ति के मुताबिक, बैंक एक से दो साल की अवधि के लिए 15 लाख से दो करोड़ रुपये तक की जमा राशि पर 8.35 फीसदी की दर से ब्याज देगा. बैंक ने कहा कि इस स्कीम का लाभ सीनियर सिटीजन को होगा.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










