जमशेदपुर के प्रेमी जोड़ों पर चढ़ा Valentine का खुमार, बेंगलुरु से आये 40 हजार सुर्ख लाल गुलाब

Updated:
विज्ञापन

Rose Day 2026

Rose Day 2026: जमशेदपुर में आज रोज डे पर 16 लाख रुपये के गुलाब बिकने का अनुमान है. बेंगलुरु के खास गुलाबों की सबसे ज्यादा मांग है. तो आइये जानतें हैं आखिर क्यों जमशेदपुर के प्रेमियों की पसंद बने हुए है बेंगलुरु के गुलाब.

विज्ञापन

Rose Day 2026: प्यार के इजहार का हफ्ता यानी ‘वेलेंटाइन वीक’ आज से शुरू हो गया है. पहले दिन रोज डे को लेकर देश के युवाओं और कपल्स में जबरदस्त उत्साह है. हालात यह है कि आज जमशेदपुर के बाजारों में करीब 16 लाख रुपये के गुलाब बिकने का अनुमान है. फूलों की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

क्यों है बेंगलुरु के गुलाबों की भारी डिमांड?

इस बार जमशेदपुर के प्रेमी जोड़ों की पहली पसंद बेंगलुरु के गुलाब बने हुए हैं. दुकानदारों का कहना है कि ये गुलाब कोलकाता या पुणे के मुकाबले ज्यादा बेहतर होते हैं.

  • खासियत: इनका रंग सुर्ख लाल होता है और डंठल सीधा व लंबा होता है.
  • कम कांटे: इनमें कांटे बहुत कम होते हैं, जिससे इन्हें पकड़ना आसान होता है.
  • टिकाऊ: ये फूल काफी कॉम्पैक्ट होते हैं, जिसकी वजह से ये लंबे समय तक ताजे बने रहते हैं.

क्या हैं गुलाबों के आज के रेट?

डिमांड बढ़ने की वजह से गुलाब की कीमतों में भी उछाल आया है. अगर आप आज गुलाब खरीदने जा रहे हैं, तो जेब थोड़ी ढीली करनी पड़ सकती है:

गुलाब का प्रकारसामान्य कीमतआज की संभावित कीमत
बेंगलुरु गुलाब₹20 – ₹22₹50 – ₹70
पुणे गुलाब₹15 – ₹20₹30
कोलकाता गुलाब₹10₹15

कितनी होगी कुल बिक्री?

जमशेदपुर में लगभग 80 बड़ी फूलों की दुकानें हैं. व्यापारियों के मुताबिक, हर दुकान से आज कम से कम 500 गुलाब बिकने की उम्मीद है. इस तरह पूरे शहर में आज करीब 40,000 गुलाब हाथों-हाथ बिक जाएंगे. बिष्टुपुर के पुराने फूल विक्रेता मो. सलीम बताते हैं कि रोज डे तो बस शुरुआत है, असली बिक्री तो 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे पर होगा, जब अकेले उनकी दुकान से ही 15,000 गुलाब बिकने की उम्मीद है।

क्या कहते हैं शहर के दुकानदार?

बिष्टुपुर के दुकानदार अथर जमाल कहते हैं कि वेलेंटाइन वीक के हर दिन अलग-अलग रंगों के गुलाबों की मांग रहती है, लेकिन रोज डे पर सुर्ख लाल गुलाब सबसे ज्यादा बिकता है. फूल आमतौर पर 20 पीस के बंडल में आते हैं लेकिन भारी मांग के वजह से आज स्टॉक खत्म होने का डर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: गुलाब देने से पहले जान लें हर रंग का मतलब, वरना अधूरा रह जाएगा प्यार का इजहार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola