क्या आज शेयर बाजार खुला है? जानें गुड़ी पड़वा पर NSE-BSE के ट्रेडिंग ऑवर्स

Updated:
विज्ञापन

NSE की बिल्डिंग (ANI)

Stock Market Holiday: आज 19 मार्च को गुड़ी पड़वा पर महाराष्ट्र में छुट्टी है, लेकिन क्या शेयर बाजार खुला है? जानिए NSE-BSE की ट्रेडिंग टाइमिंग और सेटलमेंट हॉलिडे की पूरी जानकारी क्या है.

विज्ञापन

Stock Market Holiday: आज 19 मार्च को पूरे महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का उत्साह है. मराठी और कोंकणी हिंदुओं के लिए आज से नए साल की शुरुआत हो रही है. इस खास मौके पर महाराष्ट्र और गोवा में पब्लिक हॉलिडे घोषित किया गया है. जिसके कारण वहां स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद हैं. चूंकि देश के दोनों बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE मुंबई में स्थित हैं, इसलिए इन्वेस्टर्स के बीच कन्फ्यूजन है कि क्या आज ट्रेडिंग होगी?

विज्ञापन

क्या आज शेयर बाजार में छुट्टी है?

जी नहीं, महाराष्ट्र में पब्लिक हॉलिडे होने के बावजूद, शेयर बाजार आज सामान्य रूप से खुला है. हालांकि, आज सेटलमेंट हॉलिडे है. इसका मतलब यह है कि अगर आपने कल (बुधवार, 18 मार्च) कोई शेयर खरीदा था, तो वह आज आपके डीमैट खाते में नहीं दिखेगा और आप उसे आज बेच नहीं पाएंगे. उसका सेटलमेंट शुक्रवार, 20 मार्च को होगा.

मार्केट का टाइमिंग और अगली छुट्टियां कब हैं?

बाजार अपने तय समय पर ही चलेगा. सुबह 9:15 बजे से ट्रेडिंग शुरू होगी और 3:30 बजे बंद होगी. कमोडिटी मार्केट (MCX) भी सुबह 9:00 बजे से खुल जाएगा. अगर आप मार्च की छुट्टियों की बात करें, तो अब मार्केट 26 मार्च ( राम नवमी) और 31 मार्च (श्री महावीर जयंती) को पूरी तरह बंद रहेगा. इन दो दिनों में कोई भी ट्रेडिंग नहीं की जा सकेगी.

बाजार की मौजूदा स्थिति क्या है?

पिछले कुछ दिनों से मार्केट में अच्छी रिकवरी देखी जा रही है. निफ्टी फिलहाल 23,777 और सेंसेक्स 76,704 के करीब ट्रेड कर रहे हैं. बाजार के जानकारों का कहना है कि ऑटो और IT सेक्टर में मजबूती आने से माहौल पॉजिटिव है. अगर निफ्टी 23,618 के लेवल को संभाल लेता है, तो आने वाले दिनों में यह 24,000 के पार भी जा सकता है.

ये भी पढ़ें: मार्च 2026 के आखिरी 15 दिनों में त्योहारों की भरमार, जानें कब खुला रहेगा शेयर बाजार?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola