लक्ष्मी योजना : दिल्ली में महिलाओं को इस दिन से मिलेंगे 2500 रुपये, तुरंत जांचें आवेदन की स्थिति
महिलाओं के साथ सीएम रेखा गुप्ता, फोटो एक्स
Delhi Lakshmi Yojana: अगर आप दिल्ली की निवासी हैं और दिल्ली लक्ष्मी योजना की पहली किस्त का इंतजार कर रही हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि योग्य महिलाओं को 2500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता 1 सितंबर से शुरू हो जाएगी.
Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट डाला था, जिसमें लिखा था, अब इंतजार खत्म होने वाला है. 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम से दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत योग्य महिलाओं को आधिकारिक मंजूरी पत्र देने की शुरुआत होगी. जबकि मासिक वित्तीय सहायता एक सितंबर से उनके बैंक खातों में जमा कराने की शुरुआत की जाएगी.
26 अगस्त को मंजूरी पत्र और 1 सितंबर से खाते में पैसे
- 26 अगस्त : तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पात्र महिलाओं को आधिकारिक मंजूरी (स्वीकृति) पत्र बांटे जाएंगे.
- 1 सितंबर से सभी स्वीकृत लाभार्थियों के बैंक खातों में 2500 रुपये की पहली किस्त भेजने की शुरुआत हो जाएगी.
2,500 रुपये का भुगतान कैसे मिलेगा?
योजना के अंतर्गत 2,500 रुपये की राशि सीधे एक साथ खर्च करने के लिए नहीं मिलेगी.
- डिफॉल्ट विकल्प : 1,500 रुपये आपकी RD/FD (31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन) में जमा होंगे और 1,000 रुपये आपके CBDC डिजिटल वॉलेट में आएंगे.
- सेविंग्स विकल्प: आप चाहें तो पूरे 2,500 रुपये को RD/FD बचत के रूप में भी चुन सकती हैं.
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता
- आवेदक महिला होनी चाहिए.
- आवेदक परिवार की सबसे बड़ी महिला सदस्य होनी चाहिए.
- आवेदन जमा करने की तारीख पर आवेदक की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए.
- वार्षिक पारिवारिक आय 2,50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- आवेदन जमा करने की तारीख तक, आवेदक या उनके पति या उनके माता-पिता में से किसी एक का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है (कम से कम पिछले 10 साल से).
- आवेदक दिल्ली का पंजीकृत मतदाता होना चाहिए.
- परिवार की आवेदन से पूर्व पिछले 12 महीनों की वार्षिक बिजली खपत 2400 यूनिट से अधिक नहीं होनी चाहिए.
- आवेदक को केंद्र या राज्य सरकार से किसी भी तरह की पेंशन के रूप में आर्थिक सहायता नहीं मिल रही हो, और वह इनकम टैक्स देने वाला या GST फाइल करने वाला न हो, साथ ही वह सरकारी कर्मचारी न हो और/या किसी सार्वजनिक पद पर न हो.
- आवेदक या परिवार का कोई भी सदस्य राज्य सरकार, भारत सरकार, किसी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, बोर्ड, स्थानीय निकाय या सरकारी संगठन में नियमित या अनुबंध-आधारित कर्मचारी के तौर पर कार्यरत नहीं होना चाहिए; और न ही उन्हें विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन या कोई अन्य पेंशन, वित्तीय सहायता या इसी तरह की कोई अन्य मदद मिल रही होनी चाहिए.
- आवेदक या परिवार का कोई सदस्य चार पहिया मोटर वाहन का मालिक नहीं होना चाहिए.
- आवेदक के तीन से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए.
- आवेदक के विरुद्ध कोई आपराधिक रिकॉर्ड / आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं होनी चाहिए.
अपने आवेदन की जांच और सुधार कैसे करें?
- आधिकारिक पोर्टल (dly.delhi.gov.in) पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से स्टेटस चेक करें.
- "आवेदन को ट्रैक करें" विकल्प पर जाएं. जिसमें अपना मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड भरकर अपना आवेदन चेक कर सकते हैं.
- संशोधन/एडिट विकल्प: सरकार जल्द ही पोर्टल पर त्रुटि सुधार (Correction Window) की सुविधा शुरू करने जा रही है, जिससे गलत या अधूरी जानकारी वाले आवेदन सुधारे जा सकेंगे.
- अपने बैंक खाते को आधार और DBT से लिंक रखें ताकि पहली किस्त बिना किसी रुकावट के आ सके.
लक्ष्मी योजना का उद्देश्य क्या है?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया था, "दिल्ली लक्ष्मी योजना का मकसद रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादा आर्थिक मजबूती, आत्मविश्वास और आजादी लाना है. पूरी दिल्ली में महिलाओं का जबरदस्त उत्साह दिखाता है कि यह पहल उनकी उम्मीदों से कितनी गहराई से जुड़ी है. उनका भरोसा ही हमारा आशीर्वाद है और काम करने के लिए हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है."
ये भी पढ़ें: विदेश में पढ़ाई का सपना, लेकिन पैसे की टेंशन? भारत से लें Loan या वहीं से, जानें क्या है बेहतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए