ePaper

IRCTC का शानदार ऑफर, सर्दियों में राजस्थान के 4 शहरों की सैर, जानें खर्च

Updated at : 21 Oct 2024 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
IRCTC TOUR PACKAGE

IRCTC TOUR PACKAGE

IRCTC: अगर आप अपने परिवार के साथ नवंबर में राजस्थान घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है. भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक बेहतरीन टूर पैकेज पेश किया है.

विज्ञापन

IRCTC: अगर आप अपने परिवार के साथ नवंबर में राजस्थान घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है. भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक बेहतरीन टूर पैकेज पेश किया है.

इस पैकेज के तहत आप जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर जैसे प्रमुख शहरों की सैर कर सकेंगे. यह टूर पैकेज भोपाल से शुरू होगा.

“राजस्थान डेजर्ट सर्किट एक्स भोपाल” नामक यह एयर टूर पैकेज 11 जनवरी 2024 से शुरू हो रहा है, जिसकी अवधि 5 रात और 6 दिन की होगी. पैकेज की शुरुआती कीमत 36,000 रुपये प्रति व्यक्ति है, जिसमें फ्लाइट टिकट, ब्रेकफास्ट और डिनर शामिल हैं.

Also Read : Starlink: एलन मस्क के भारत में एंट्री से क्यों डर रहा है एयरटेल और जियो 

टूर पैकेज की मुख्य बातें

पैकेज का नाम- Rajasthan- Desert Circuit Ex Bhopal (WBA028)

डेस्टिनेशन कवर- जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर

टूर की अवधि- 6 दिन/5 रात

क्लास- डीलक्स

मील प्लान- ब्रेकफास्ट और डिनर

ट्रैवल मोड- फ्लाइट

प्रस्थान तारीख- 11 नवंबर, 2024

प्रस्थान का समय- भोपाल एयरपोर्ट 7:50 पूर्वाह्न

कितना किराया होगा 

किराया ऑक्यूपेंसी के आधार पर तय होगा. यदि आप अकेले (सिंगल ऑक्यूपेंसी) यात्रा करते हैं, तो आपको 47,000 रुपये का भुगतान करना होगा. दो लोगों (डबल ऑक्यूपेंसी) के लिए प्रति व्यक्ति 37,300 रुपये का चार्ज होगा, जबकि तीन लोगों (ट्रिपल ऑक्यूपेंसी) के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 36,000 रुपये होगा.

बुकिंग कैसे करें? इस एयर टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर की जा सकती है. इसके अलावा, आप आईआरसीटीसी के पर्यटक सुविधा केंद्र या रीजनल ऑफिस से भी बुकिंग करा सकते हैं.

Also Read: Ekta Kapoor Net Worth: टीवी की महारानी एकता कपूर की नेट वर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola