ePaper

IRCTC: अब ट्रेन में मिलेगा कंफर्म टिकट नहीं तो तुरंत होगा पैसा वापस, जानें आईआरसीटीसी का धांसू प्लान

Updated at : 23 Feb 2024 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
indian railways

हटिया-टाटानगर और हटिया-बरकाकाना ट्रेन रद्द.

IRCTC वेबसाइट और एप पर ऐसी सुविधा मिल रही है जिससे आपका पैसा तब ही कटेगा जब आपका कंफर्म टिकट बुक होगा. वहीं, अगर टिकट बुक नहीं हुआ तो रिफंड के लिए तीन से चार दिन के बजाए तुरंत पैसा वापस ट्रेडिट हो जाएगा. आइये जानते हैं कैसे होगी बुकिंग.

विज्ञापन

IRCTC: अगर आप भी आने वाले दिनों में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर है. कई बार आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर तत्काल टिकट काटते वक्त आपका पैसा कट जाता है. मगर, टिकट वेटिंग आ जाती है. ऐसे में फिर आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है. मगर अब, आईआरसीटीसी वेबसाइट और एप पर ऐसी सुविधा मिल रही है जिससे आपका पैसा तब ही कटेगा जब आपका कंफर्म टिकट बुक होगा. वहीं, अगर टिकट बुक नहीं हुआ तो रिफंड के लिए तीन से चार दिन के बजाए तुरंत पैसा वापस ट्रेडिट हो जाएगा. आइये जानते हैं कैसे होगी बुकिंग.

Read Also: Paytm के शेयर में लगा अपर सर्किट, पांच प्रतिशत उछला शेयर का भाव, जानें क्या है वजह

क्या है iPay payment gateway?


अगर आप आईआरसीटीसी के द्वारा ई-टिकट की बुकिंग करते हैं तो आपको तुरंत पैसे का भुगतान किये बिना टिकट बुकिंग की सुविधा मिलती है. इस सुविधा का उपयोग टिक बुक करते समय iPay payment gateway पर किया जा सकता है. आईआरसीटीसी की इस सुविधा को यूपीआई, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के साथ लिंक किया जा सकता है. इस सुविधा का लाभ ज्याद उन लोगों को होता है, जो तत्काल सेवा के तहत अपने टिकट का बुकिंग करा रहे हैं. साथ ही, Berth choice not met’ या ‘No Room’ के कारण टिकट नहीं बुक होने पर यूजर को रिफंड तुरंत मिलता है.

कैसें करें इस्तेमाल


अपना टिकट बुक करने के लिए IRCTC की वेबसाइट पर जाएं. सामान्य रुप से अपने सफर की जानकारी और पैसेंजर की जानकारी भरें. इसके प्रक्रिया पूरी करके पेमेंट गेटवे में जाएं. वहां ‘iPay’ पर क्लिक करें. इसपर क्लिक करते हीं, नया पेज खुलेगा. अपने हिसाब से पेमेंट विकल्प चुनें. फिर ऑटोपे चुनें. इसके बाद बुकिंग की प्रक्रिया को पूरा करें. कंफर्म टिकट कटने पर आपका पैसा कटेगा या फिर पैसा नहीं कटेगा.

विज्ञापन
Madhuresh Narayan

लेखक के बारे में

By Madhuresh Narayan

Madhuresh Narayan is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola