NPS Calculator: 4000 रुपये महीना निवेश करके पायें 35,000 रुपये का पेंशन, एकमुश्त मिलेगा 1 करोड़
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 22 Nov 2022 12:34 PM
NPS Calculator: यदि आप निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. जी हां...4000 रुपये महीना निवेश यदि आप करते हैं तो आपको 35,000 रुपये का पेंशन मिलेगा. जानें इस स्कीम के बारे में
NPS Calculator: वैसे लोग जो प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं, उनमे से ज्यादातर के पास रिटायरमेंट के बाद मोटी रकम नहीं जमा हो पाती जिससे वे अपने आगे के जीवन के बारे में सोच सके. महंगाई को देखते हुए ऐसे लोगों को अभी से सोचने की आवश्यकता है और निवेश करने की जरूरत है. बाजार में निवेश को लेकर कई तरह की स्कीम चल रही है, उनमें से कुछ सावधि जमा, सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) भी हैं. एनपीएस की बात करें तो ये एक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति बचत योजना है, जो आपको नियोजित बचत के लिए प्रोत्साहित करता है. इसमें आप अपनी बचत पेंशन के रूप में सुरक्षित रख सकते हैं.
यदि आप प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं, तो आपको जितनी जल्दी हो सके निवेश करने पर विचार करना चाहिए. मान लीजिए कि आपने एनपीएस में 26 साल की उम्र में हर महीने 4,000 रुपये का निवेश करना शुरू किया और 60 साल की उम्र तक निवेश जारी रखा, तो आपको मासिक पेंशन के रूप में 35,000 रुपये से अधिक प्राप्त होगा. ऐसा ब्याज दर को 11 फीसदी पर रखकर जोड़ा जाता है.
यदि आप इस स्कीम में पैसा लगाना 26 साल की आयु से शुरू करते हैं, तो 60 वर्ष की आयु तक पहुंचने पर आपका कुल निवेश 16,32,000 रुपये होगा. इस समय, आपका कुल कॉर्पस 1,77,84,886 रुपये होगा. आपको जानकर ये आश्चर्य होगा कि आपने केवल 16,32,000 रुपये का निवेश किया है, लेकिन आपको लगभग 2 करोड़ रुपये वापस मिल रहे हैं.
Also Read: Post Office Scheme: डाकघर की इस योजना में करें निवेश, 10 लाख रुपये 5 सालों में हो जाएगा 14 लाख
यदि आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो आपको मिलने वाला एकमुश्त रिटर्न 1,06,70,932 रुपये होगा, जबकि मासिक पेंशन के रूप में आपको लगभग 35,570 रुपये मिलेंगे. तो, आप देख सकते हैं कि न केवल आपको अपनी उम्र के 61 वर्ष की शुरुआत से लगभग 35,000 रुपये प्रति माह पेंशन मिल रही होगी, बल्कि आपको एक करोड़ रुपये से अधिक का एकमुश्त भुगतान भी प्राप्त होगा. इतना पैसा आपको मिलेगा जिससे रिटायरमेंट के बाद आपकी जिंदगी खुशहाल हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










