ePaper

डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर बाजार में कराई इनसाइडर ट्रेडिंग! एक पोस्ट और उनकी कंपनी का घाटा खत्म?

Updated at : 10 Apr 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप

Insider Trading: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पोस्ट से शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया. ट्रंप की सोशल मीडिया साइट पर किए गए बयान के बाद निवेशकों को भारी मुनाफा हुआ. S&P 500 इंडेक्स में एक दिन में 9.5% की तेजी दर्ज की गई. अब ट्रंप पर इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप लग रहे हैं और नैतिकता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Insider Trading: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने शेयर बाजार में भूचाल ला दिया. बुधवार सुबह ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट Truth Social पर लिखा, THIS IS A GREAT TIME TO BUY!!! DJT यानी “यह निवेश का बेहतरीन समय है. डीजेटी.” उस समय वैश्विक बाजारों में भारी अस्थिरता का माहौल बना हुआ था. सोशल साइट पर उनका पोस्ट आने के कुछ घंटों में ही बाजार ने तेजी पकड़ ली. अब सवाल यह उठाए जा रहे हैं कि क्या डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर शेयर बाजारों में इनसाइडर ट्रेडिंग कराई है? मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि उनके एक पोस्ट से शेयर बाजार में न केवल भूचाल आया, बल्कि उनकी खुद की कंपनी के शेयर सबसे अधिक बिके और उसका घाटा खत्म हो गया.

ट्रंप के पोस्ट से S&P 500 इंडेक्स के नुकसान की भरपाई

हिंदी की वेबसाइट मनीकंट्रोल हिंदी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बाद ट्रंप ने अचानक दुनिया भर के अधिकांश देशों पर लगाए गए ऊंचे टैरिफ को 90 दिनों के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी. इसके चलते S&P 500 इंडेक्स में एक दिन में 9.5% की उछाल देखी गई और बीते चार दिनों में हुए 4 ट्रिलियन डॉलर के नुकसान की भरपाई हो गई.

बाजार विशेषज्ञों ने जताई चिंता

हालांकि, ट्रंप के इस पोस्ट को लेकर विशेषज्ञों ने चिंता जताई है. व्हाइट हाउस के पूर्व एथिक्स काउंसिल रिचर्ड पेंटर का कहना है कि यह इनसाइडर जानकारी के इस्तेमाल जैसा मामला बन सकता है. उन्होंने चेताया कि यदि कोई व्यक्ति अंदरूनी सूचना के आधार पर व्यापार करता है या दूसरों को ऐसा करने के लिए उकसाता है, तो वह गैर-कानूनी है. वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी की एथिक्स प्रोफेसर कैथलीन क्लार्क का कहना है कि अगर किसी अन्य देश में ऐसा हुआ होता तो जांच जरूर होती, लेकिन ट्रंप के मामले में शायद ही कोई कार्रवाई हो.

ट्रंप का गोलमोल जवाब

ट्रंप से जब टैरिफ स्थगन के फैसले का समय पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा, “मैंने आज सुबह जल्दी ही यह तय किया.” हालांकि, व्हाइट हाउस ने इसके समय पर स्पष्ट जानकारी देने से इनकार कर दिया.

सबसे अधिक बिके ट्रंप की कंपनी के शेयर

ट्रंप के पोस्ट में DJT शब्द ने भी ध्यान खींचा है. यह उनकी कंपनी Trump Media & Technology Group का स्टॉक टिकर है, जो Truth Social की पेरेंट कंपनी है. निवेशकों ने इस स्टॉक में जबरदस्त खरीदारी की और कंपनी के शेयर 22.67% तक बढ़ गए, जबकि यह कंपनी पिछले साल 400 मिलियन डॉलर के घाटे में थी.

इसे भी पढ़ें: PM Kisan: 20वीं किस्त जारी होने से पहले जरूर करें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे 2000 रुपये

ट्रंप के बेटे के पास सबसे अधिक कंपनी की हिस्सेदारी

बताया जा रहा है कि ट्रंप की कंपनी में 53% हिस्सेदारी उनके बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के ट्रस्ट के तहत है. इस तेजी से सिर्फ एक दिन में ट्रंप परिवार की संपत्ति में लगभग 415 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ.

इसे भी पढ़ें: ब्लैकरॉक बना अदाणी ग्रुप के 750 मिलियन डॉलर के बॉन्ड का सबसे बड़ा निवेशक

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola