ePaper

Infosys ने कर्मचारियों को दी Moonlighting की छूट, कंपनी बना रही नयी पॉलिसी

Updated at : 19 Oct 2022 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
Infosys ने कर्मचारियों को दी Moonlighting की छूट, कंपनी बना रही नयी पॉलिसी

Infosys Okays Moonlighting: आईटी क्षेत्र की बड़ी भारतीय कंपनी इंफोसिस ने संकेत दिये हैं कि वह अपने कर्मचारियों को दूसरी जगह भी काम करने की छूट दे सकती है.

विज्ञापन

Infosys On Moonlighting: मूनलाइटिंग को लेकर आईटी इंडस्ट्री में बहस जारी है कि यह सही है या गलत. और इसे होने देना चाहिए या नहीं. जो कर्मचारी ऐसा करते हैं, उन्हें नौकरी में रखें या नहीं. ज्यादातर कंपनियों ने इसे गलत बताया है, लेकिन एक साथ दो या ज्यादा कंपनियों में काम करनेवाले कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है.

इंफोसिस ने दिये संकेत

मूनलाइटिंग को लेकर अब तक सख्‍त नजर आ रहीं आईटी कंपनियां अब इस मुद्दे पर नरमी दिखा रही हैं. आईटी क्षेत्र की बड़ी भारतीय कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने संकेत दिये हैं कि वह अपने कर्मचारियों को दूसरी जगह भी काम करने की छूट दे सकती है. इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने यह बात तिमाही रिजल्‍ट की घोषणा के दौरान कही.

कंपनी बना रही ऐसी पॉलिसी…

इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने तिमाही रिजल्‍ट की घोषणा के दौरान कहा, हम कर्मचारियों के काम के बाद अन्‍य चीजों को सीखने और करने की महत्‍वाकांक्षा का सम्‍मान करते हैं. कंपनी ऐसी पॉलिसी पर काम कर रही है, जो कर्मचारियों को अन्‍य कंपनियों के छोटे-मोटे काम करने के लिए छूट दे सके. इसके लिए जरूरी होगा कि कर्मचारी पहले ही अपने मैनेजर से अनुमति लेंगे. पॉलिसी बनाते समय इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि कर्मचारी कॉन्‍ट्रैक्‍ट की शर्तों और गोपनीयता का पूरा सम्‍मान करें.

Also Read: Moonlighting पर Infosys और Wipro के बाद TCS के भी तेवर कड़े, कहा- बर्बाद हो जाएगा कर्मचारी का करियर

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola