ePaper

Indian Railways News: अमर प्रकाश द्विवेदी ईस्टर्न रेलवे के जेनरल मैनेजर बने, पदभार संभाला

Updated at : 01 May 2023 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News: अमर प्रकाश द्विवेदी ईस्टर्न रेलवे के जेनरल मैनेजर बने, पदभार संभाला

Indian Railways News: अमर प्रकाश द्विवेदी पूर्व रेलवे के नये जेनरल मैनेजर बने हैं. उन्होंने पदभार संभाल लिया है. इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स सेवा के 1987 बैच के द्विवेदी ने 1 मई 2023 को पदभार ग्रहण किया. इसके पहले वह ईस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (कंस्ट्रक्शन) थे.

विज्ञापन

Indian Railways News: अमर प्रकाश द्विवेदी पूर्व रेलवे (Eastern Railway) के नये जेनरल मैनेजर बने हैं. उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया है. इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इंजीनियर्स (आईआरएसई) सेवा के 1987 बैच के श्री द्विवेदी ने रविवार (1 मई 2023) को अपना पदभार ग्रहण किया. इसके पहले वह ईस्ट कोस्ट रेलवे के चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (कंस्ट्रक्शन) थे.

दक्षिण पूर्व रेलवे और कोलकाता मेट्रो रेलवे में भी दे चुके हैं सेवा

वर्ष 1987 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफटेक्नोलॉजी (आईआईटी) दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री लेने के बाद अमर प्रकाश द्विवेदी ने भारतीय रेलवे में कई पदों पर अपनी सेवा दी. उन्होंने पूर्वी रेलवे में चीफ इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन) के अलावा दक्षिण पूर्व रेलवे और कोलकाता मेट्रो रेलवे में भी अपनी सेवाएं दीं.

Also Read: Trains Cancelled: नयी दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस समेत दक्षिण पूर्व रेलवे की 83 ट्रेनें रहेंगी रद्द

अमर प्रकाश द्विवेदी रेलवे बोर्ड के पीएसयू में रहे हैं ईडी

अमर प्रकाश द्विवेदी ने रेलवे बोर्ड के पब्लिक सेक्टर यूनिट्स (पीएसयू) में भी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम किया. श्री द्विवेदी ने फ्रांस में हाई स्पीड ट्रांसपोर्ट की ट्रेनिंग ली है. पूर्व तटीय रेलवे में अपनी सेवा के दौरान उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल कीं.

ईस्ट कोस्ट रेलवे में सीएओ (कंस्ट्रक्शन) से अमर प्रकाश

श्री द्विवेदी जब ईस्ट कोस्ट रेलवे में चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (कंस्ट्रक्शन) थे, उस दौरान ईसीआर ने नयी रेलवे लाइन बिछाने और रेलवे लाइन के दोहरीकरण का रिकॉर्ड स्थापित कर दिया.

IRCTC का आईपीओ इनके कार्यकाल में ही आया

रेलवे बोर्ड में पीएसयू के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में उन्होंने कई नये काम किये. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) का आईपीओ इनके कार्यकाल में ही आया. इरकॉन (IRCON), राइट्स (RITES) और आरवीएनएल (RVNL) की स्थापना इन्होंने ही की, जिसकी मदद से रेलवे के पब्लिक सेक्टर यूनिट्स विकास के पथ पर अग्रसर हुए.

उत्कृष्ट सेवा के लिए मिल चुका है पुरस्कार

उत्कृष्ट सेवा के लिए श्री द्विवेदी को रेल मंत्री के स्तर पर सम्मानित किया गया. बता दें कि अमर प्रकाश द्विवेदी की खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी गहरी रुचि है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola