ePaper

Indian Railways: ट्रेन टिकट कैंसिल करते समय नहीं कटेगा ज्यादा चार्ज, जान लें रेलवे के ये नियम

Updated at : 19 Apr 2022 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways: ट्रेन टिकट कैंसिल करते समय नहीं कटेगा ज्यादा चार्ज, जान लें रेलवे के ये नियम

Indian Railways IRCTC News: अपनी यात्रा को सुखद बनाने के लिए लोग पहले से रेल टिकट भी बुक कराते हैं, ताकि सफर के दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं हो. हालांकि, कई बार किन्हीं कारणों से लोगों को अपना सफर रद्द करना पड़ता है. अब ऐसी स्थिति में आपके लिए इससे जुड़ा रेलवे का नियम जानना जरूरी हो जाता है.

विज्ञापन

Indian Railways IRCTC News: लंबे सफर को आसान बनाने के लिए आज भी लोग भारतीय रेल से ही सफर करना पसंद करते हैं. भारतीय रेलवे के पूरे देश में फैले नेटवर्क के कारण लोगों को लगभग सभी जगहों के लिए आसानी से ट्रेन मिल जाती है. अपनी यात्रा को सुखद बनाने के लिए लोग पहले से रेल टिकट भी बुक कराते हैं, ताकि सफर के दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं हो. हालांकि, कई बार किन्हीं कारणों से लोगों को अपना सफर रद्द करना पड़ता है. ऐसे में लोग अपना पैसा वापस पाने के लिए ट्रेन टिकट को भी कैंसिल करा देते हैं. अब ऐसी स्थिति में आपके लिए इससे जुड़ा रेलवे का नियम जानना जरूरी हो जाता है, ताकि आप ज्यादा चार्ज कटने से बच सकें.

क्यों जरूरी है नियमों को जानना

किसी कारण से आपको भी अगर अपना सफर कैसिंल करना पड़ जाए और आप ट्रेन टिकट रद्द कराने की सोच रहे हैं तो पहले आपके लिए रेलवे के नियम को जानना जरूरी है, जिसमें अलग-अलग क्लास के लिए अलग कैंसिलेशन चार्ज तय किया गया है. इन नियमों को जानकर आप अपने काफी हद तक पैसे बचा सकते हैं.

यहां जानें कैंसिलेशन के लिए क्या है नियम

– अगर बाढ़ जैसी स्थिति की वजह से ट्रेन कैंसिल होती है, तो ऐसे में यात्री को टिकट का पूरा रिफंड मिलता है. बशर्ते इसके लिए आपको यात्रा के तीन दिन के अंदर अपनी टिकट को कैंसिल करवाना होता है. वहीं, 12 घंटे पहले कंफर्म टिकट कैंसिल कराने पर 25 फीसदी चार्ज और ट्रेन के स्टेशन छोड़ने के 12 से 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल कराने पर ये चार्ज 50 फीसदी लगता है.

– कंफर्म टिकट को ट्रेन छूटने से 48 घंटे पहले तक कैंसिल करा सकते हैं. इसमें आपको एसी फर्स्ट क्लास के लिए 240 रुपये, एसी टू टियर के लिए 200 रुपये, स्लीपर क्लास के लिए 120 रुपये, टू सिटर के लिए 60 रुपये, एसी थ्री टियर और एसी चेयर कार के लिए 180 रुपये का कैंसिलेशन चार्ज देना होता है.

– अगर आप वेटिंग या आरएसी की स्लीपर क्लास की टिकट को ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक कैंसिल करा लेते हैं, तो ऐसे में आपके टिकट पर 60 रुपये कैंसिलेशन चार्ज के रूप में काटे जाते हैं.

– अगर आप तत्काल टिकट को कैंसिल कराने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी है कि रेलवे के नियम के मुताबिक इसमें आपको कोई रिफंड राशि नहीं मिलती है.

Also Read: Investment Tips: स्टॉक मार्केट में निवेश करते समय इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगा जबरदस्त रिटर्न!

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola