ePaper

Indian Railway Finance Corporation के आईपीओ में निवेश का मौका, जानें अहम बातें

Updated at : 17 Jan 2021 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railway Finance Corporation के आईपीओ में निवेश का मौका, जानें अहम बातें

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (Indian Railway Finance Corporation, IRFC) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) कल जारी हो रहा है. यह बेहतर अवसर है इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन का यह आइपीओ देश में किसी भी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) का पहला आइपीओ होगा.

विज्ञापन

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (Indian Railway Finance Corporation, IRFC) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) कल जारी हो रहा है. यह बेहतर अवसर है इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन का यह आइपीओ देश में किसी भी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) का पहला आइपीओ होगा.

इस सप्ताह दो आईपीओ आने वाला है जिससे 5,800 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है. एक तो भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) का दूसरा और आईपीओ सिकोया कैपिटल के समर्थन वाली इंडिगो पेंट्स का है.

क्या है खास

आईआरएफसी का आईपीओ 178.20 करोड़ शेयरों का होगा. इसमें 118.80 करोड़ नये शेयर जारी करेगा. इसके अलावा सरकार 59.40 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएगी.आईआरएफसी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 25-26 रुपये प्रति शेयर तय किया है.

Also Read: इंडिगो के विमान में आयी तकनीकी खराबी, आपात लैंडिंग करायी गयी

क्या होगी कीमत

कंपनी ने व्यापारी बैंकर के साथ संपर्क में है. आईआरएफसी के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 25-26 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. आईआरएफसी का आईपीओ 18 जनवरी को खुलकर 20 जनवरी को बंद होगा. वहीं इंडिगो पेंट्स का आईपीओ 20 जनवरी को खुलकर 22 जनवरी को बंद होगा.

क्या है संभावनाएं

शेयर बाजार इस वक्त इन दोनों आईपीओ के लिए बेहतर माहौल बना रहा है. नये खुदरा निवेशकों की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी हुई है.ऐसे में दोनों कंपनियों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है.

कब हुई थी स्थापना

कंपनी ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 1,390 करोड़ रुपये जुटाए हैं.आईआरएफसी की स्थापना 1986 में हुई थी.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अप्रैल, 2017 को रेलवे की पांच कंपनियों की सूचीबद्धता की मंजूरी दी गयी थी.

कंपनी की उम्मीदें

चार कंपनियों…इरकॉन इंटरनेशनल लि., राइट्स लि., रेल विकास निगम लि. और रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्प.. को शामिल किया गया है. इंडिगो पेंट्स के आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी कर रहा है.

Also Read: वेब सीरीज तांडव को लेकर राजनीति शुरू, भाजपा सांसद ने की बैन करने की मांग

नये शेयर में निजी इक्विटी कंपनी सिकोया कैपिटल अपने दो कोषों….एससीआई इन्वेस्टमेंट्स चार और एससीआई इन्वेस्टमेंट्स पांच के जरिये तथा प्रवर्तक हेमंत जालान 58,40,000 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे.आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 1,488-1,490 रुपये प्रति शेयर रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola