ePaper

Income Tax Return: नहीं बढ़ी ITR दाखिल करने की डेडलाइन, रिटर्न फाइलिंग का आखिरी दिन, विभाग ने कही यह बात

Updated at : 31 Jul 2022 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
Income Tax Return: नहीं बढ़ी ITR दाखिल करने की डेडलाइन, रिटर्न फाइलिंग का आखिरी दिन, विभाग ने कही यह बात

Income Tax Return: आयकरदाता आज यानी 31 जुलाई 2022 तक ही अपना आईटीआर दाखिल कर सकते हैं. अभी भी कई करदाताओं ने अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है. ऐसे में जुर्माने से बचने के लिए इसे जल्द से जल्द फाइल करना ही सही है.

विज्ञापन

Income Tax Return: वित्त वर्ष 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) फाइल करने की आज आखिरी तारीख (Last Date of ITR Filling) है. आयकर विभाग ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग रिटर्न फाइल करें. वहीं, आयकर विभाग ने 31 जुलाई को रविवार होने के बावजूद सभी आयकर सेवा केंद्र खोले रखने का आदेश दिया है. आज सभी सेवा केन्द्र में रिटर्न दाखिल हो रहे हैं.

बता दें, आयकरदाता आज यानी 31 जुलाई 2022 तक ही अपना आईटीआर (Income Tax Return) दाखिल कर सकते हैं. अभी भी कई करदाताओं ने अपना इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है. ऐसे में जुर्माने से बचने के लिए इसे जल्द से जल्द फाइल करना ही सही है. आज की तारीख पार हो जाने के बाद रिटर्न फाइल करने में फाइन लगेगा.

इससे पहले, वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न (Income Tax Return Filling Lawst Date) भरने की समय सीमा खत्म होने से एक दिन पहले यानी शनिवार तक पांच करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल कर दिये गए. आयकर विभाग ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी. वहीं, शनिवार को आयकर विभाग ने करदाताओं से निर्धारित आखिरी तिथि 31 जुलाई तक आयकर रिटर्न (ITR, आईटीआर) दाखिल करने का अनुरोध किया था.

Also Read: क्‍या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ? आईओसी ने कहा- हो रहा है नुकसान

आयकर रिटर्न जमा करने की समयसीमा बढ़ाने की सोशल मीडिया मंचों पर की जा रही मांग के बारे में पूछे जाने पर इस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल विभाग इसके बारे में नहीं सोच रहा है. वित्त वर्ष 2020-21 के लिए रिटर्न भरने की समय सीमा 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाई गई थी. इस दौरान कुल 5.89 करोड़ रिटर्न दाखिल किये गए थे.
भाषा इनपुट के साथ

Also Read: तीन माह की रोक समाप्त होने के बाद जुलाई में म्यूचुअल फंड कंपनियां लेकर आईं 28 एनएफओ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola