ePaper

How to Earn Money: अगर आपके पास हैं ऐसे नोट, तो आप बन सकते हैं लखपति

Updated at : 28 Dec 2021 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
How to Earn Money: अगर आपके पास हैं ऐसे नोट, तो आप बन सकते हैं लखपति

How to Earn Money: पुराने नोट और सिक्का बेचकर आप मिनटों में लखपति बन सकते हैं. जानें कैसे...

विज्ञापन

नयी दिल्लीः कोरोना की मार ने बहुत से लोगों को बेरोजगार कर दिया. व्यवसायियों के व्यवसाय को चौपट कर दिया. हालांकि, बाजार अब पटरी पर आ रहा है, लेकिन लोगों की स्थिति सुधरने में काफी वक्त लगेगा. ऐसे में अगर आप कम समय में लाखों रुपये की कमाई करना चाहते हैं, तो आपको अपने घर में पड़े पुराने एंटीक नोटों (Old Notes) और सिक्कों (Old Coins) की तलाश करनी चाहिए.

ये पुराने सिक्के और नोट आपको मिनटों में लखपति बना सकते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आपके घर में पड़ा कोई 1 रुपया, 5 रुपये या 10 रुपये का नोट या सिक्का आपको मोटी कमाई करवा सकता है. दरअसल, पुराने नोट और सिक्कों के बहुत से कद्रदान हैं. कुछ लोग शौक से अलग-अलग तरह के रुपये और सिक्के जमा करते हैं.

कुछ लोग ऐसे हैं, जो नोट पर छपी तस्वीर या नंबर को अपने लक (भाग्य) से जोड़कर देखते हैं और उसके लिए मुंहमांगी रकम देने के लिए तैयार हो जाते हैं. इसलिए अगर आपके पास भी कोई विशिष्ट प्रकार का नोट है, तो आपको भी लखपति बनने में देर नहीं लेगी.

Also Read: 1 रुपये का यह खास सिक्का एक झटके में खोल सकता है आपकी किस्मत का ताला, जानिए कैसे…?

आपको बता दें कि इन दिनों मार्केट में पुराने सिक्कों और नोटों को बड़ी बोली लगायी जा रही है. जिन लोगों के पास विशिष्ट सिक्के या नोट हैं, उन्हें मुंहमांगी रकम मिल रही है. आपके घर में अगर 1, 5 और 10 रुपये का नोट है, तो इनके बदले में आपको झटपट एक लाख रुपये तक मिल सकता है.

आप ऐसे दुर्लभ नोटों (Rare Currency Notes) को ईबे (Ebay) और क्वाइन बाजार (Coinbazzar) जैसी वेबसाइट पर बेच सकते हैं. इनकी बिक्री करने के दौरान आप ग्राहक के साथ मोलभाव भी कर सकते हैं.

1 रुपया के बंडल की कीमत 45 हजार रुपये

आपका एक रुपया का नोट आपको 45 हजार रुपये दिलवा सकता है. सभी जानते हैं कि भारत में अब एक रुपया चलन में नहीं है. जब नोट को सरकार ने चलन से बाहर कर दिया, तो उसका कोई मूल्य भी नहीं रह गया. लेकिन, बाजार में इस बेकार नोट के भी कद्रदान भरे पड़े हैं. इन नोटों की डिमांड भी काफी ज्यादा बतायी जाती है.

आपके पास अगर 1 रुपये के नोटों का एक बंडल है. यानी 1 रुपये के 100 नोटों की गड्डी है, तो आप उस गड्डी के बदले में 45 हजार रुपये तक कमा सकते हैं. हां, शर्त यह है कि ये नोट वर्ष 1957 के होने चाहिए, जिस पर गवर्नर एचएम पटेल का हस्ताक्षर होना चाहिए.

5 रुपये का नोट दिलायेगा 30 हजार रुपये

आपके पास अगर 5 रुपये का नोट है, जिस पर 786 लिखा है, तो आपको उसके बदले में 30,000 या उससे भी ज्यादा रुपये मिल सकते हैं. इस 5 रुपये के नोट पर ट्रैक्टर का भी फोटो होना जरूरी है. अगर आपके घर में ट्रैक्टर वाला नोट, जिस पर 786 रुपये लिखा है, तो आप क्वाइन बाजार की वेबसाइट coinbazzar.com पर इसे बेचकर हजारों रुपये पा सकते हैं.

Note: प्रभात खबर ऐसे किसी सौदे की पुष्टि नहीं करता है. सोशल मीडिया में उपलब्ध जानकारी के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गयी है. भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले दिनों एक स्पष्टीकरण जारी किया था, जिसमें कहा था कि उसने किसी को भी नोटों की खरीद-बिक्री का कोई अधिकार नहीं दिया है. इसलिए अगर आप किसी सौदे में जाते हैं, तो यह पूरी तरह से आपका अपना फैसला होगा. इसलिए सोच-समझकर ही इस तरह का कोई डील करें, क्योंकि बहुत से लोग ठग के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा चुके हैं.

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola