Old Note Earn Money Idea: पुराने नोट आपको बना देंगे लखपति, जान लें ये काम की बात

Old Note Earn Money Idea: आप इन नोट्स को ऑनलाइन (How to earn money online) अच्छी खासी कीमतों में बेचकर घर बैठे पैसा कमा सकते हैं. ऐसे नोट को आप Ebay या फिर Coinbazzar जैसी वेबसाइट्स पर सेल करने का काम करें.
Earn money Easy Process/Old Note: यदि आप पुराने नोट से पैसा कमाने की विधि खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां..पुराने नोट का आपका ये शौक आपको लखपति बना सकता है. आपकी क्वाइंस या नोट कलेक्शन में यदि 1,5 या 10 रुपये का पुराना नोट है तो आप हजारों रुपये कमा सकते हैं. तो आइए आपको बताते हैं आखिर कैसा आपका लखपति बनने का सपना ये पुराने नोट साकार कर सकते हैं.
दरअसल आप इन नोट्स को ऑनलाइन (How to earn money online) अच्छी खासी कीमतों में बेचकर घर बैठे पैसा कमा सकते हैं. ऐसे नोट को आप Ebay या फिर Coinbazzar जैसी वेबसाइट्स पर सेल करने का काम करें. बस आपको नोट की फोटो क्लिक करनी होगी और इसके बाद वेबसाइट पर अपलोड करने की जरूरत होगी. यहां आप नोट सेल करने के लिए मुंह मांगी कीमत भी मांगने में सक्षम हैं.
यदि आपके पास 5 रुपये का नोट है तो आप उससे 30 हजार रुपये तक की कमाई करने में सक्षम हैं. लेकिन शर्तों के अनुसार, इस नोट पर ट्रैक्टर जरूर बना होना चाहिए. इसके अलावा नोट पर 786 नंबर भी अंकित होना चाहिए. इन सभी नोट्स और क्वाइंस को आप coinbazzar.com पर सेल कर मोटी कमाई कर सकते हैं.
यदि आपके कलेक्शन में एक रुपये का ये पुराना नोट है, तो आप घर बैठे-बैठे 45 हजार रुपए कमाने में सक्षम हैं. हालांकी आपको बता दें कि देश में सरकार की ओर से इन नोटों का प्रचलन बंद कर दिया गया है, लेकिन मार्केट में इन नोट की डिमांड बहुत ही ज्यादा देखने को मिल रही है. आप 1 रुपये के नोट के बंडल को पूरे 45 हजार रुपए में सेल करने में सक्षम हैं, लेकिन इस नोट पर साल 1957 में गवर्नर H.M.Patel का साइन होना चाहिए.
Also Read: Aadhaar Card में ऐसे बदलें मोबाइल नंबर या नाम-पता, घर बैठे होगा आपका काम, जानिए ये आसान तरीका
यहां हम आपको खास तौर पर बता दें कि सिक्कों की खरीद-बिक्री कई प्लेटफॉर्म्स पर होती है. किसी भी साइट और उसके सौदे की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता. ऐसे किसी वेबसाइट पर सिक्का बेचने से पहले आपको भारतीय रिजर्व बैंक की गाईडलाइंस पर नजर दौड़ाने की जरूरत है, क्योंकि केंद्रीय बैंक ने कहा है कि उसने किसी भी बैंक या संस्था को अपने नाम का इस्तेमाल करने की अनुमति प्रदान नहीं की है. आरबीआई ने लोगों को सलाह दी है कि फर्जीवाड़ा करने वाले कई लोग ऑनलाइन साइट्स पर मौजूद हैं जिनसे सावधान रहने की जरूरत है. किसी वेबसाइट पर कोई भी सौदा करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जरूर जुटाने का काम करें.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




