Aadhaar Card Update: ऐसे आसानी से बदलें आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 08 Sep 2022 1:35 PM
Aadhaar Card Update: अपने मोबाइल नंबर और captcha की मदद से लॉग इन कर लें. एक बार डिटेल्स भरने के बाद Send OTP पर क्लिक कर दें. यहां जानें आगे की प्रक्रिया...
Aadhaar Card Updates: आधार आज कल जरूरी दस्तावेजों में से एक है, लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि लोग अपना मोबाइल नंबर बदल लेते हैं. ये मोबाइल नंबर उनके आधार के साथ जुड़ा था. बाद में जब काम पड़ता है तो वे अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए परेशान नजर आते हैं. जी हां…ऐसे ही लोगों को आज हम आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलने का आसान तरीका बताते हैं. ये आप घर में बैठे-बैठे भी कर सकते हैं. तो जानें क्या है आखिर वो तरीका….
-सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक पोर्टल https://ask.uidai.gov.in/ को ओपन कर लें.
-मोबाइल नंबर और Captcha की मदद से लॉग-इन करने का काम करें
-जो डिटेल मांगा जा रहा है, उसे भर दें.
-पूरा डिटेल भरने के बाद अब Send OTP पर क्लिक करने का काम करें.
-आपके मोबाइल पर ओटीपी (OTP) भेजने का काम किया जाएगा.
Also Read: Petrol Diesel Price: तेल की घटती मांग से बाजार में चिंता, चीन है बड़ी वजह, जानें क्या है मामला
-इस OTP को दायीं ओर दिये गये बॉक्स में लिखें और सबमिट OTP पर क्लिक कर दें.
-अब आप अगले पेज पर जायें. यहां आधार सर्विसेज न्यू एनरॉलमेंट और अपडेट आधार का विकल्प नजर आएगा. यहां अपडेट आधार (Update Aadhaar) पर क्लिक करने का काम करें.
-अगली स्क्रीन पर आपको नाम, आधार नंबर, रेजिडेंट टाइप और आप क्या अपडेट करना चाहते हैं, जैसे ऑप्शन दिखने लगेगा.
-यहां आपको कई अनिवार्य विकल्प मिलेंगे, जिसे आपको भरना है. ‘what do you want to update’ सेक्शन पर मोबाइल नंबर का चयन करें.
-अगले पेज पर मोबाइल नंबर और Captcha टाइप करने के लिए आपसे बोला जाएगा. जो भी जानकारी मांगी जा रही है, सभी भरें.
-अब Send OTP पर क्लिक कर दें.
-आपके मोबाइल पर जो OTP आया है, अब उसको डालें और वेरिफाई कर लें.
-अब सेव एंड प्रोसीड पर क्लिक कर दें.
-सभी डिटेल्स को आखिरी बार फिर से चेक कर लें.
-सारा डिटेल यदि ठीक है, तो अब आप सबमिट बटन दबा दें.
-अब आपको अप्वाइंटमेंट ID के साथ सक्सेस स्क्रीन मिलेगा.
-यहां Book Appointment ऑप्शन पर क्लिक करें और आधार एनरॉलमेंट सेंटर पर स्लॉट बुक करने का काम कर लें.
-आधार एनरॉलमेंट (Aadhaar Enrolment) या अपडेट सेंटर पर खुद पहुंचे.
-यहां आप आधार अपडेट फॉर्म (Aadhaar Update Form) को भर दें.
-फॉर्म पर अपना वर्तमान मोबाइल फोन नंबर दर्ज कर दें.
-आधार एनरॉलमेंट केंद्र पर मौजूद प्रतिनिधि आपकी रिक्वेस्ट को रजिस्टर कर लेगा.
-आपकी रिक्वेस्ट को रजिस्टर करने के बाद यहां से आपको एक पावती रसीद (Acknowledgement Receipt) मिलेगा. इस पर URN अपडेट रिक्वेस्ट नंबर दर्ज होगा.
-आपको इस सेवा के लिए 25 रुपये भुगतान करने होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










