Ration Card Online Apply: ऐसे आसानी से बनवाएं राशन कार्ड, पूरे साल मिलेगा मुफ्त अनाज

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 21 Jan 2023 9:44 PM

विज्ञापन

Ration Card Online Apply: सबसे पहले खाद्य आपूर्ति और ग्राहक के राज्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को अपने कंप्यूटर पर ओपन करना होगा. इसके बाद जानें क्या करना है आपको

विज्ञापन

Ration Card Online Apply: केंद्र की मोदी सरकार गरीबों के लिए कई तरह की योजना चलाती है जिससे जरूरतमंदों को मदद मिलती है. पिछले साल सरकार की ओर से एलान किया गया था कि (Modi Govt Free Ration) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 81.3 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण दिसंबर 2023 तक किया जाएगा.

इस घोषणा के बाद गरीबों के चेहरों पर मुस्कान आ गयी, हालांकि कुछ ऐसे लोग भी है जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और वे इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह जा रहे हैं. ऐसे लोगों के लिए आज हम जरूरी जानकारी लेकर आये हैं. हम आज बता रहे हैं कि राशन कार्ड कैसे बनवाया जाता है. जी हां, और आप ये घर बैठे ही करने में सक्षम हैं.

राशन कार्ड बनवाने का तरीका आसान तरीका

-यदि आपके पास राशन कार्ड नहीं है और आप इसे बनवाने की इच्छा रखते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले खाद्य आपूर्ति और ग्राहक के राज्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को अपने कंप्यूटर पर ओपन करना होगा.

-इसके बाद यहां पर आपको राशन कार्ड आवेदन का लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक कर दें.

-इतना करने के बाद आपके सामने आवेदन का फॉर्म ओपन होगा, जिसको भरने का काम करें.

Also Read: Budget 2023 से उम्मीदें : झारखंड सरकार अंडा, मातृत्व हक, पेंशन और राशन को दे प्राथमिकता

-इसमें आपको अपनी जरूरी जानकारियां जैसे- नाम, आधार नंबर, गांव आदि भरने की जरूरत होगी जो सही-सही भर दें.

-फॉर्म भरने का काम पूरा हो जाए, तो फिर आपको यहां पर अपने मांगे गये दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत होगी.

-आवेदनकर्ता का आधार कार्ड, पत्ते का प्रमाण पत्र, फोटो आदि दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत है.

-मांगी गई जानकारी भरने और सबमिट करने के बाद आपको एक स्लिप प्राप्त होगी, जिसका प्रिंट आउट लेकर इसे राशन कार्ड आने तक संभालकर रख लें.

-अब आपका सत्यापन होगा और सबकुछ सही पाए जाने पर आपको राशन कार्ड जारी करने का काम किया जाएगा जिसका उपयोग करके आप मुफ्त अनाज उठा सकते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola