Dhiraj Sahu को छापेमारी में बरामद कैश पर कितना जुर्माना देना पड़ेगा? जानें क्या हैं प्रावधान
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Dec 2023 11:13 AM
IT Raid Cash Found At Congress Rajya Sabha MP Dhiraj Sahu Place - अलमारियों में नोटों की गड्डियों की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गई हैं. अब सवाल यह उठता है कि क्या आईटी रेड में बरामद रकम पर कितना जुर्माना लगेगा. क्या आयकर विभाग सारे पैसे जब्त कर लेगा? इसके लिए क्या हैं प्रावधान? आइए जानते हैं-
Dhiraj Sahu IT Raid Case : झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके करीबियों के ठिकानों से आयकर छापे में बरामद की गई रकम की गिनती जारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक 300 करोड़ रुपये की गिनती की जा चुकी है. अलमारियों में नोटों की गड्डियों की तस्वीरें सोशल मीडिया के तमाम प्लैटफॉर्म पर वायरल हो गई हैं. अब सवाल यह उठता है कि क्या आईटी रेड में बरामद रकम पर कितना जुर्माना लगेगा. क्या आयकर विभाग सारे पैसे जब्त कर लेगा? इसके लिए क्या हैं प्रावधान? आइए जानते हैं-
घर में कैश रखने की क्या है सीमा?
काला धन रोकने के लिए सरकार ने कैश लेनदेन से जुड़े कई नियम बनाये हैं. आयकर कानून घर में कैश रखने पर कोई सीमा लगाने का प्रावधान नहीं करता है. आप घर में जितना चाहें, उतना कैश रख सकते हैं. घर में कैश रखना बिल्कुल अवैध नहीं है, बशर्ते सारा कैश आपकी कानूनी कमाई का हिस्सा होना चाहिए. इस मामले में आयकर विभाग के प्रावधानों के अनुसार, छापेमारी के बाद यदि बेहिसाबी धन रखने वाले लोग इसका स्रोत नहीं बता पाएंगे तो उन पर टैक्स और जुर्माना, दोनों लगेगा.
Also Read: VIDEO: झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के लोहरदगा, रांची समेत 5 ठिकानों पर छापे
कैश का स्रोत बताना जरूरी
अगर किसी के घर या परिसर में आयकर विभाग छापा मारता है, तो उस कैश का स्रोत बताना जरूरी होता है. ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई तय है. इसका मतलब साफ है कि कोई भी चाहे जितना भी कैश रखे, वह काला धन नहीं होना चाहिए. उस कैश के स्रोत के बारे में एक सार्वजनिक उत्तर होना चाहिए. जैसे- इतना सारा कैश कहां से आया है, इसका स्रोत क्या है, इसका सही जवाब होना चाहिए.
कितना लग सकता है जुर्माना?
कई लोग अपने घर में बहुत सारा कैश रखते हैं. यह किसी के लिए शौक होता है और किसी के लिए जबरदस्ती होती है. एक व्यापारी के घर में कैश मिलना कोई बड़ी बात नहीं है. वह थोड़े दिनों बाद या अपनी सुविधा के अनुसार बैंक में कैश जमा करता है, लेकिन तब तक बहुत सारा कैश इकट्ठा हो जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर किसी के घर में आईटी छापा में बहुत सारा कैश मिलता है और अधिकारियों को इसके कानूनी स्रोत के बारे में बता नहीं पाते हैं या कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकते हैं, तो क्या होगा? ऐसे में, आयकर विभाग की टीम वह गैर-मान्यता वाला कैश जब्त कर देगी और 137 प्रतिशत तक जुर्माना लगाया जा सकता है.
जब्त किया हुआ कैश कहां जाता है?
नगद की जब्ती के बाद उसका आकलन किया जाता है. इसके बाद जब्त हुई राशि की बाकायदा एक विस्तृत रिपोर्ट या पंचनामा बनाकर फाइल किया जाता है. भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को बरामद रकम की गिनती करने के लिए बुलाया जाता है. इस दौरान नोट गिनने की मशीन की मदद से नोटों की गिनती खत्म होने के बाद बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में जब्ती सूची तैयार होती है. इसके बाद जब्त हुई नगद राशि को किसी भी सरकारी बैंक अकाउंट में जमा कर दिया जाता है.
जब्त रुपयों का इस्तेमाल कहां होता है?
जब्त किये गए रुपयों का इस्तेमाल विभाग, बैंक या सरकार द्वारा नहीं किया जा सकता है. विभाग एक अंतिम कुर्की आदेश तैयार करता है और उसे जारी करता है. कुर्की की पुष्टि करने के लिए मामला अदालत के सामने जाता है. इसके बाद मुकदमा समाप्त होने तक पैसा बैंक में पड़ा रहता है. इसके बाद यदि आरोपी को दोषी ठहराया जाता है, तो नकद राशि केंद्र की संपत्ति बन जाती है और यदि आरोपी को अदालत द्वारा बरी कर दिया जाता है, तो नकद राशि वापस कर दी जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










