ePaper

Saving Account में किस लिमिट तक रख सकते हैं पैसा? क्रॉस करने पर पूछ लेगा आयकर विभाग

Updated at : 03 Jul 2024 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
Saving Account में किस लिमिट तक रख सकते हैं पैसा? क्रॉस करने पर पूछ लेगा आयकर विभाग

savings account

Saving Account Limit: आयकर विभाग देश के बैंकों में खोले गए करंट और सेविंग अकाउंट पर हमेशा नजर बनाए रखता है. आप जब कभी भी अपने सेविंग अकाउंट में कोई रकम जमा करते हैं या फिर उसकी निकासी करते हैं, तो आयकर विभाग को उसकी जानकारी मिल जाती है.

विज्ञापन

Saving Account Limit: बैंक अकाउंट खुलवाना आज की तारीख में हर व्यक्ति की जरूरत बन गई है. डिजिटल जमाने में बैंक अकाउंट आपके ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को आसान बनाता है, तो बैंक पासबुक आपके लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन जाता है. नौकरी-पेशा, किसान और आम आदमी जब बैंक में खाता खुलवाता है, तो वह बचत खाता या फिर सेविंग अकाउंट कहलाता है. वहीं, जब कोई कारोबारी बैंक अकाउंट खुलवाता है, तो वह करंट अकाउंट या चालू खाता कहा जाता है. सेविंग अकाउंट में पैसा जमा करने और अकाउंट में पैसा रखने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और आयकर विभाग ने एक सीमा तय कर रखी है. तय सीमा से अधिक रकम रहने पर आयकर विभाग संबंधित व्यक्ति से सवाल पूछ लेता है.

मोबाइल ऐप से बढ़ा डिजिटल ट्रांजेक्शन

जब से देश में ऑनलाइन या डिजिटल ट्रांजेक्शन का दौर शुरू हुआ है, लोगों ने अपनी जेब, बटुआ और घर में नकदी रखना बंद कर दिया है. ज्यादातर लोग अपने सेविंग अकाउंट से ही डिजिटली या ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं. आजकल प्राय: हर बैंक ने अपने-अपने मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिए हैं. इसके अलावा, लोग पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, यूपीआई, डेबिट कार्ड, रुपे कार्ड आदि से ट्रांजेक्शन कर रहे हैं.

Saving Account में कितना रख सकते हैं बैलेंस

सेविंग अकाउंट में बैलेंस रखने की कोई सीमा तय नहीं की गई है, लेकिन आयकर विभाग ने एक वित्त वर्ष में सेविंग बैंक अकाउंट में बैलेंस की लिमिट तय कर दी है. आयकर विभाग के नियमों के अनुसार, भारत का कोई भी नागरिक एक वित्तीय वर्ष में अपने सेविंग बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपये से अधिक रकम का बैलेंस नहीं रख सकता है. अगर किसी व्यक्ति के बैंक अकाउंट में आयकर विभाग की ओर से तय की गई लिमिट से अधिक रकम पाई जाती है, तो आयकर विभाग संबंधित आदमी को ई-मेल करके पूछताछ कर सकता है. इसके बाद खाताधारक को आयकर विभाग को बाकी की रकम के स्रोत के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी.

और पढ़ें: आपके पास 500 रुपये वाला नोट कहीं नकली तो नहीं? जान लें आरबीआई की गाइडलाइन्स

कितनी रकम पर लग जाता है इनकम टैक्स

आयकर विभाग देश के बैंकों में खोले गए करंट और सेविंग अकाउंट पर हमेशा नजर बनाए रखता है. आप जब कभी भी अपने सेविंग अकाउंट में कोई रकम जमा करते हैं या फिर उसकी निकासी करते हैं, तो आयकर विभाग को उसकी जानकारी मिल जाती है. आपके खाते में एक वित्त वर्ष में अगर 10 लाख रुपये का बैलेंस है, तो आयकर विभाग आपसे कोई सवाल नहीं पूछेगा. जैसे ही आपके सेविंग अकाउंट में बैलेंस निर्धारित लिमिट को क्रॉस करता है, तो आयकर विभाग आपसे इनकम टैक्स वसूलना शुरू कर देता है. इनकम टैक्स का भुगतान नहीं करने पर आयकर विभाग खाताधारक को नोटिस भी भेज सकता है.

और पढ़ें: PMI: एक्सपोर्ट में तेजी से सर्विस सेक्टर की वृद्धि आसमान पर

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola