Holiday in October: अक्टूबर महीने में 11, 12 और 13 को लगातार छुट्टी, स्कूल बंद , दफ्तरों में भी रहेगा अवकाश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Sep 2024 8:50 AM
school holiday
Holiday in October: अक्टूबर महीने में काफी छुट्टियां रहेंगी. ऐसे में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार इस खबर को जरूर पढ़ लें. अन्य छुट्टियों के अलावा दुर्गा पूजा के मौके पर लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा.
Holiday in October: आधा से ज्यादा सितंबर महीना खत्म हो गया है. जल्द ही नया महीने अक्टूबर शुरू होने वाला है. इसी के साथ देश में त्योहारों का सीजन भी शुरू हो जाएगा. यानी छुट्टियों का मौसम. अक्टूबर महीने में कई दिन बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे. स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी. ऐसे में अगर आप त्योहारों के मौसम में कहीं घूमने का या बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें. ताकी आपको भी पता हो कि किन दिन सार्वजनिक छुट्टी रहेगी और स्कूल भी बंद रहेंगे.
नवरात्रि की सरकारी छुट्टी कितने दिन की है
अक्टूबर महीने की दो तारीख यानी गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) से ही छुट्टियों की शुरुआत हो जाती है. 2 अक्टूबर के दिन पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश होता है. बैंक, सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज बंद रहते हैं. इसी महीने दुर्गा पूजा भी मनाया जाता है. इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा. यानी 11,12 और 13 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी.
अक्टूबर में छुट्टी कितनी है
अक्टूबर महीने में 7 सार्वजनिक छुट्टी पड़ रही है. इस दौरान स्कूल कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. एक नजर डालते हैं सार्वजनिक छुट्टियों पर
- 2 अक्टूबर- गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा.
- 6 अक्टूबर- इस दिन रविवार पड़ रहा है. इस दिन सार्वजनिक छुट्टी रहेगी.
- 11 अक्टूबर- दुर्गा पूजा की नवमी के मौके पर सार्वजनिक छुट्टी रहेगी.
- 12 अक्टूबर- विजयादशमी के मौके पर अवकाश रहेगा.
- 13 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी.
- 20 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी.
- 27 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी.
कब है दुर्गा पूजा
इस साल दुर्गा पूजा (Durga Puja 2024) आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी 12 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. यह 13 अक्टूबर खत्म होगी. इसलिए उदया तिथि के अनुसार साल 2024 में 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा मनाया जाएगा. उदया तिथि के हिसाब से शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 से शुरू होगा और 12 अक्टूबर 2024 को खत्म होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










