इंडिगो की फ्लाइट में हाई वोल्टेज ड्रामा, यात्री और एयर होस्टेस में छिड़ गई तीखी बहस, वीडियो हो रहा वायरल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Dec 2022 12:10 PM

विज्ञापन

इस्तांबुल से दिल्ली आ रहे इंडिगो के विमान में खाने के विकल्प को लेकर यात्री और एयर होस्टेस के बीच तीखी बहस छिड़ गई. विमान में बैठे एक सहयात्री ने उस विवाद का वीडियो बना लिया. अब यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

इंडिगो की एक इंटरनेशनल फ्लाइट में यात्री और एयर होस्टेस के बीच हुई तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों को जोरदार बहस करते सुना जा सकता है. यात्री और एयर होस्टेस एक दूसरे पर जमकर चीख चिल्ला रहे हैं. इस बीच एक दूसरी एयर होस्टेस बीच बचाव की कोशिश भी की, लेकिन दोनों एक दूसरे पर चीखते-चिल्लाते जा रहे थे.

इंडिगो की फ्लाइट में हाई वोल्टेज ड्रामा: यह हाई वोल्टेज ड्रामा इंडिगो की एक इंटरनेशनल फ्लाइट में देखने को मिला. दरअसल इस्तांबुल से दिल्ली आ रही उड़ान में खाने के विकल्प को लेकर यात्री और एयर होस्टेस में भिड़ंत हो गयी. यह मामला 16 दिसंबर का है. जब दोनों को बहस करते देख एक सहयात्री ने उनकी वीडियो बना ली, और कल यानी बुधवार को उसे सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया.

कर्मचारी हूं, आपकी नौकर नहीं: यात्री और एयरहोस्टेस में जारी बहस उस समय और तेज हो गयी जब यात्री ने एयर होस्टेस को कह दिया कि आप यात्री की नौकर हैं. इसपर बौखला कर एयरहोस्टेस ने कहा कि वो मैं कर्मचारी हूं और आपकी नौकर नहीं हूं. वीडियो में एयर होस्टेस यात्री से कहती सुनी जा सकती हैं कि आप क्रू से इस तरह बात नहीं कर सकते, मैं आपको पूरे सम्मान के साथ शांति से सुन रही हूं, लेकिन आपको क्रू का भी सम्मान का ख्याल रखना चाहिए.

खाने के विकल्प को लेकर छिड़ा विवाद: मीडिया रिपोर्ट से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, यह बहस कुछ यात्रियों द्वारा भोजन का विकल्प चुनने से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि भोजन के विकल्प को लेकर एयर होस्टेस और यात्री में बहस हुई. देखते ही देखने दोनों तैश में आये और तीखी बहस छिड़ गई. वहीं, डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नियामक इस घटना को देख रहा है और इसपर उचित कार्रवाई करेगा.

संजीव कपूर ने किया ट्वीट: वही, घटना को लेकर जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कपूर घटना को लेकर कहा कि चालक दल भी इंसान हैं. उसे ब्रेकिंग पॉइंट पर लाने में बहुत कुछ लगा होगा. उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में मैंने फ्लाइट में चालक दल को थप्पड़ और गाली देते देखा है. उन्हें नौकर और कभी-कभी तो इससे भी बुरा कहा जाता है.

भाषा इनपुट के साथ


Also Read: बीएसएफ ने फिर मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सीमा में कर रहा था दाखिल होने की कोशिश

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola