1 अप्रैल से शुरू हो गयी सरकार की यह खास बीमा योजना, 100% रिटर्न के साथ और भी है कई फायदे
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Apr 2021 1:48 PM
सरल जीवन बीमा योजना भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा 1 अप्रैल से पूरे देश में लागू कर दी गयी है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के हर नगरिक को सरल इंश्योरेंस कवर प्रदान करना है. इसमें लाभार्थी अपनी आय के अनुसार लाइफ कवर खरीद सकता है.जिसमे खरीद मूल्य पर 100% रिटर्न दी जाएगी. साथ ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए कोई भी लिंग, निवास स्थान, यात्रा, व्यवसाय और शैक्षिक योग्यता की ज़रूरत नहीं होती.
सरल जीवन बीमा योजना भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा 1 अप्रैल से पूरे देश में लागू कर दी गयी है.इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारत के हर नगरिक को सरल इंश्योरेंस कवर प्रदान करना है. इसमें लाभार्थी अपनी आय के अनुसार लाइफ कवर खरीद सकता है.जिसमे खरीद मूल्य पर 100% रिटर्न दी जाएगी. साथ ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए कोई भी लिंग, निवास स्थान, यात्रा, व्यवसाय और शैक्षिक योग्यता की ज़रूरत नहीं होती.
सरल जीवन बीमा योजना इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा शुरू की गयी एक योजना है जिसके तहत लाभार्थी अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से जीवन बीमा खरीद सकता है.इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको प्रतिमाह, 3 महीने, 6 महीने और 1 साल के अंदर प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा. इसके लिए प्रीमियम की न्यूनतम राशि 1000 रुपए रखी गयी है. यह बीमा योजना 5 लाख से लेकर 25 लाख तक की राशि कवर करती. साथ ही पॉलिसी होल्डर पॉलिसी खरीदने के 6 महीने के अंदर इसे सरेंडर भी कर सकता है.
यह प्लान कम प्रीमियम पर भी खरीदा जा सकता है, जिसका मुख्य उदेश्य भारत के हर नगरिक को सरल इंश्योरेंस कवर प्रदान करना है, जिससे कि कम इनकम के लोग भी अपना जीवन बीमा करा सके. सरल जीवन बीमा योजना के अंतर्गत सभी बीमा कंपनियों के नियम एवं शर्तें एक जैसी ही होंगी. साथ ही, इंश्योर्ड राशि और प्रीमियम की राशि भी एक जैसी होगी. सरल जीवन बीमा योजना के अंतर्गत पॉलिसी की अवधि 4साल से लेकर 40 साल तक होगी.
यह बीमा योजना आप 18 वर्ष आयु से लेकर 65 वर्ष की आयु तक ले सकते हैं, जिसकी अधिकतम मैच्योरिटी आयु 70 वर्ष होगी. इस योजना का लाभ आप कम से कम 5 साल के लिए और अधिकतम 40 साल के लिए उठा सकते हैं, लेकिन अगर आप चाहें, तो 6 महीने के अंदर भी इसे सरेंडर कर सकते हैं. इस केस में आपको कोई सरेंडर वैल्यू नहीं मिल पाएगा.
सरल जीवन बीमा अंतर्गत आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी आवेदन कर सकते है. ऑनलाइन खरीदने पर आपको इसमें 20% की छूट मिलती है. ज्यादातर जीवन बीमा कंपनी पॉलिसी होल्डर की वार्षिक आय को देखकर उसके अनुसार उनको जीवन बीमा देती है, लेकिन सरल जीवन बीमा इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर की वार्षिक आय को ध्यान में रखे बिना ग्राहकों को बीमा पॉलिसी खरीदने की अनुमति दी जाती है.
Also Read: आम आदमी के लिए कितना फायदेमंद है सरल जीवन बीमा प्लान, जानिए कैसे मिलेगा लाभ?
Posted by : Vishwat Sen
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










