ePaper

क्रिप्टोकरेंसी को टैक्स के दायरे में लाने पर विचार कर रही है सरकार, कानूनों में हो सकते हैं ये बदलाव

Updated at : 19 Nov 2021 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी को टैक्स के दायरे में लाने पर विचार कर रही है सरकार, कानूनों में हो सकते हैं ये बदलाव

संसद के शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार बिल ला सकती है. इससे पहले यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित संसदीय समिति की बैठक में यह राय बनी कि क्रिप्टोकरेंसी को बैन करना उचित नहीं होगा, इसपर कानून बनाये जाने की जरूरत है.

विज्ञापन

सरकार क्रिप्टोकरेंसी को टैक्स के दायरे में लाने के लिए इनकम टैक्स कानूनों में बदलाव करने वाली है. राजस्व सचिव तरुण बजाज ने आज पीटीआई से बात करते हुए कहा कि आयकर कानूनों में बदलाव अगले साल के बजट का हिस्सा हो सकते हैं.

गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र में क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार बिल ला सकती है. इससे पहले यशवंत सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित संसदीय समिति की बैठक में यह राय बनी कि क्रिप्टोकरेंसी को बैन करना उचित नहीं होगा, इसपर कानून बनाये जाने की जरूरत है.

Also Read: ‘हेडलाइनजीवी’ हैं पीएम मोदी,कृषि कानूनों को वापस लेने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी प्रतिक्रिया

राजस्व सचिव तरुण बजाज ने कहा कि वर्तमान स्थिति में कुछ लोग क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर पहले से ही टैक्स दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी अब देश में बहुत बढ़ गया है इसलिए अब यह देखना होगा कि इसपर कानून की स्थिति में बदलाव लाया जाये या नहीं.

क्रिप्टो ट्रेडिंग के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जब हम नया कानून लायेंगे तो देखा जायेगा कि उसमें क्या किया जा सकता है. लेकिन यह तय है कि अगर आप पैसा कमाते हैं तो आपको टैक्स देना होगा.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola