ePaper

Good News: किसानों के खाते में आने वाली है पीएम किसान योजना की 9वीं किश्त, इस दिन डाली जाएगी रकम, जानें कैसे चेक करें अपना स्टेटस

Updated at : 06 Jul 2021 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
Good News: किसानों के खाते में आने वाली है पीएम किसान योजना की 9वीं किश्त, इस दिन डाली जाएगी रकम, जानें कैसे चेक करें अपना स्टेटस

PM Kisan 9th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की रकम एक बार फिर किसानों के खातों में डाली जाने वाली हैं. यह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 9वीं किस्त है. बता दें, केन्द्र की मोदी सरकार पीएम किसान योजना के तहत 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तें यानी कुल 6 हजार रुपये किसानों के खातों में हर साल भेजती है.

किसानों के अकाउंट में पीएम किसान सम्मान निधि की आठवीं किस्त आ चुकी है. गौरतलब है कि 8वीं किस्त जारी करते हुए पीएम मोदी ने बताया था कि, अब तक 1.35 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे जा चुके हैं. वहीं, अब किसानों को 9वीं किस्त का इंतजार है. अगस्त तक किसानों के खातों में योदना की नवीं किश्त भी डाल दी जाएगी.

कैसे करें अकाउंट का स्टेट्‌स चेकः अपने अकाउंट का स्टेट्‌स चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर क्लिक करें. क्लिक करने के बाद फार्मर्स कॉर्नर पर जाना होगा, वहां बेनेफेशियरी लिस्ट या लाभुकों की सूची पर क्लिक करें. इस कार्नर पर अपना पूरा डिटेल यानी नाम, पता, गांव समेत जो कुछ पूछा जाये उसे भरना होगा. पूरा फार्म भरने के बाद गेट रिपोर्ट का ऑप्शन आयेगा यहां क्लिक करते ही पता चल जायेगा कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं.

खाते में पैसा ना आने पर यहां करें शिकायतः अगर आपके खाते में पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा ना आया हो तो आप अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए आप किसान हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं. आपकी शिकायत के बाद अधिकारी तुरंत जांच कर आपके खाते में पैसा क्यों नहीं पहुंचा इसकी जानकारी आपको दे देंगे. और जल्द से जल्द आपके खाते में पैसा आ जाए उसे भी सुनिश्चित करेंगे.

लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नामः पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर क्लिक करें. होमपेज पर आपको फार्मर कॉर्नर दिखेगा उसपर क्लिक करें. फिर बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करें. अब ड्रॉप डाउन लिस्ट से अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव को सिलेक्ट करे लें. और गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें. इससे लाभार्थियों की पूरी लिस्ट आ जाएगी, जिसमें अपना नाम आप चेक कर सकते हैं.

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola